भोपाल
आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश में बंसल ग्रुप के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। ग्रुप के ऑनर सुनील बंसल और अनिल बंसल के यहां शुक्रवार सुबह विभाग की टीम पहुंची। सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई भोपाल के साथ ही महू और मंडीदीप में भी चल रही है। कंपनी एजुकेशन, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी सहित अन्य सेक्टर में काम कर रही है। भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम भी बंसल ग्रुप कर रहा है।
इनकम टैक्स की टीम बंसल ग्रुप के करीब 30 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है। आयकर अफसर जिन गाड़ियों से पहुंचे उन पर रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हैं। इन पर रश्मि संग अरविंद लिखा है।
आईटी की टीम ने मंडीदीप में बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज के सेकेंड फ्लोर को सील कर दिया है। यहां 2 गाड़ियों से टीम पहुंची और अकाउंट विभाग में दस्तावेज जांचने शुरू किए। महू के सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट में करीब 10 अधिकारियों की टीम 2 गाड़ियों से पहुंची और अकाउंट सेक्शन में कार्रवाई शुरू की। जिन गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे उनके पीछे रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हैं। इन पर रश्मि संग अरविंद लिखा है। प्रदेश के विभन्न शहरों में चल रही छापेमार कार्रवाई में करीब 120 गाड़ियों से अफसर पहुंचे हैं।
इससे पहले 18 ठिकानों पर की थी कार्रवाई
भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट का काम किया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, तब इसका नाम हबीबगंज से बदलकर रानी कमलापति किया गया था। बंसल ग्रुप ने कई सड़कों का निर्माण किया है। इनके टोल प्लाजा इसी ग्रुप के पास हैं। हाल ही में कोलार भोपाल के 15 किलोमीटर नई रोड बनाने का 222 करोड़ का ठेका भी इसी ग्रुप को मिला है।
कई सेक्टर में काम करता है बंसल ग्रुप
1. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल 2. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्स एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल 3. बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्स एंड टेक्नोलॉजी एंड साइसेंस, भोपाल 4. बंसल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भोपाल 5. बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मंडीदीप 6. सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इंदौर 7. बंसल हॉस्पिटल, भोपाल 8. बंसल न्यूज, भोपाल 9. बंसल एक्सट्रेशन एंड एक्सपोर्ट, मंडीदीप 10. एसडी बंसल आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड (टीएमटी सरिया), मंडीदीप 11. बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल 12. बंसल माइंस एंड मिनरल्स, भोपाल 13. बंसल टेक प्रोफेशनल्स, भोपाल 14. बंसल पाथवे (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन) भोपाल 15. बंसल वन, भोपाल
सुबह 6 बजे कॉलेज पहुंची 10 सदस्यीय टीम
महू के सुशीला देवी बंसल कॉलेज पर आयकर विभाग की टीम सुबह 6 बजे छापा मारा। कार्रवाई करने आई टीम में 10 सदस्य शामिल है, जो कॉलेज के अंदर कागजातों की छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी यहां पर दो गाड़ी हायर करके पहुंचे थे। इन गाड़ियों पर सगाई के स्टीकर भी चिपके हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
