7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयCJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कोलेजियम के पहले फैसले का क्यों हो...

CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कोलेजियम के पहले फैसले का क्यों हो रहा विरोध, जानिए

Published on

नई दिल्ली

नए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की कोलेजियम की बुधवार को पहली मीटिंग हुई। इसमें मद्रास हाई कोर्ट के ऐक्टिंग चीफ जस्टिस टी राजा समेत अलग-अलग हाई कोर्ट के 3 जजों के तबादले का फैसला हुआ। इस फैसले के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। गुजरात हाई कोर्ट के वकील अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं हैदराबाद में भी वकीलों ने अदालती कार्यवाही के बहिष्कार का फैसला किया है।

कोलेजियम में सीजेआई के अलावा जस्टिस संजय किशन कौल, एस अब्दुल नजीर, केएम जोसेफ और एमआर शाह शामिल हैं। मीटिंग में जस्टिस राजा को राजस्थान हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने पर सहमति बनी। इसी तरह गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस निखिल एस. कैरिएल और तेलंगाना हाई कोर्ट के जस्टिस ए अभिषेक रेड्डी का पटना हाई कोर्ट में तबादले का फैसला हुआ। कोलेजियम की सिफारिश को अगले एक-दो दिनों में केंद्र को भेजे जाने की उम्मीद है।

जजों के तबादले के खिलाफ गुजरात और तेलंगाना में वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। जस्टिस निखिल कैरिएल का पटना हाई कोर्ट में तबादले के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट के वकील गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसी तरफ जस्टिस ए अभिषेक रेड्डी को पटना हाई कोर्ट में ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ हैदराबाद में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अदालती कार्यवाही के बहिष्कार का फैसला किया है।

तेलंगाना हाई कोर्ट के प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है कि उन्हें जज के तबादले का कोई वाजिब कारण नजर नहीं आता। उन्हें इसके पीछे किसी ‘चाल’ की आशंका नजर आ रही है। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि किस तरह की ‘चाल’।गुजरात में भी वकील आक्रोशित हैं। गुजरात हाई कोर्ट बार ने कहा है कि एक ‘शानदार, ईमानदार और निष्पक्ष’ जज का ट्रांसफर’ रूल ऑफ लॉ और न्यायपालिका की आजादी पर हमला’ है।

गुजरात हाई कोर्ट ऐडवोकेट्स असोसिएशन (GHAA) ने कहा है कि वह सोमवार सुबह ‘बेमियादी हड़ताल’ की समीक्षा करेगी। इसके अलावा असोसिएशन ने सीजेआई और कोलेजियम के अन्य जजों के पास डेलिगेशन भेजने का फैसला किया है।गुरुवार को वकीलों के ‘बेमियादी हड़ताल’ हड़ताल के बाद गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार ने दोपहर में सीनियर वकीलों के साथ बैठक की। इसके कुछ देर बाद ही वकीलों के असोसिएशन ने दोहराया कि हड़ताल जारी रहेगी।

असोसिएशन ने अपने प्रस्ताव में कहा, ‘इस तरह के कदमों (जज का ट्रांसफर) का मजबूती से विरोध होगा और जबतक मसला हल नहीं हो जाता तबतक बार के सदस्य बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे।’बेमियादी हड़ताल के मद्देनजर GHAA ने अपने अध्यक्ष का चुनाव टाल दिया है जो शुक्रवार को ही होना था।इससे पहले नवंबर 2018 में भी GHAA के सदस्यों ने जस्टिस कुरेशी का बॉम्बे हाई कोर्ट में तबादले के सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश का विरोध किया था। 2017 में भी वकीलों ने जस्टिस जयंत पटेल के कर्नाटक हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर को लेकर विरोध दर्ज कराया था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...