7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में एक और दिल दहलाने वाली वारदात, लिव इन पार्टनर की...

दिल्ली में एक और दिल दहलाने वाली वारदात, लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद रूम लॉक कर भाग गया लवर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. मदनपुर खादर इलाके में एक शख्स ने झगड़ा होने के बाद अपनी प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दी और रूम लॉक कर भाग गया. पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी राहुल के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार दोपहर करीब 2.50 बजे एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि एक महिला एक कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी है, जिसे बाहर से बंद कर दिया गया है. बाद में महिला की पहचान गुलशाना (22) के रूप में हुई. वह अपने पति से अलग हो गई थी और अपनी एक साल की बेटी के साथ रह रही थी.

इस मामले में सरिता विहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि गला घोंटने की वजह से उसकी मौत हुई थी. जिस कमरे में गुलशाना का शव मिला था, उसके मालिक ने पूछताछ को बताया कि राहुल नाम का शख्स बीते 20-22 दिनों से यहां रह रहा था.

प्रेमिका के बेहोश होने का बनाया बहाना
मकान मालिक ने कहा कि उसे शुक्रवार को राहुल का फोन आया था, जिसमें कहा गया था कि उसकी प्रेमिका मिर्गी की बीमारी से पीड़ित होने के बाद उसके कमरे में बेहोश हो गई थी और वह उस समय कमरे में नहीं था. पुलिस ने बताया कि राहुल के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया और उसे बुधवार को आली जंगल इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. वह ओखला औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करता था.

गुलशाना से शादी करना चाहता था आरोपी
राहुल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गुलशाना अपने बच्चे के साथ कभी-कभी उसके कमरे में आती थी. राहुल ने यह भी कहा कि वह उस महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे शक था कि उसका आदि नाम के शख्स के साथ अफेयर चल रहा है. बीते गुरुवार को राहुल और गुलशाना के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने कथित तौर पर गुलशाना की शॉल से गला घोंट दिया और उसके बच्चे को अपने साथ लेकर भाग गया.

महरौली में प्रेमिका के कर दिए थे 35 टुकड़े
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्चे को बचा लिया गया और गुलशाना की मां को दे दिया गया. ये घटना ऐसे समय पर हुई जब महरौली में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें जंगल में फेंक दिया. दिल्ली पुलिस हत्यारे को कठोर सजा दिलाने के लिए सबूत मिटाने के लिए जुटी हुई है. इसके लिए वह जंगल और अन्य जगहों पर भटक रही है और मृतका श्रद्धा का मोबाइल, कपड़े इकट्ठे करने में जुटी है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...