13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकिम जोंग उन ने बाइडेन को दिखाई ताकत, अमेरिका तक पहुंचने वाली...

किम जोंग उन ने बाइडेन को दिखाई ताकत, अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइल का किया परीक्षण

Published on

प्योंगयांग

उत्तर कोरिया ने लगातार दूसरे दिन मिसाइल दाग कर अमेरिका को चेतावनी दी है। शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी है, जिसे लेकर जापान ने डराने वाला खुलासा किया है। जापान के रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमादा ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने जिस मिसाइल को दागा है वह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इस मिसाइल की रेंज 15,000 किमी है जो अमेरिका तक पहुंच सकती है। ये मिसाइल 200 किमी दूर होक्काइडो के उत्तरी प्रशांत में ओशिमा-ओशिमा द्वीप के पश्चिम में गिरा। मिसाइल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के करीब से फायर किया गया।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस लॉन्च को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि मिसाइल होक्काइडो के उत्तरी क्षेत्र से दूर जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंदर पानी में गिरा है। अमेरिका ने इस मिसाइल लॉन्च की निंदा की है, जबकि दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के खिलाफ मजबूत निवारक उपाय अपनाने के आदेश दिए हैं। उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सोन ह्यू ने गुरुवार को कहा था कि किसी भी अमेरिकी सैन्य वृद्धि के कठोर परिणाम होंगे।

उत्तर कोरिया ने दागे 50 से ज्यादा मिसाइल
उत्तर कोरिया ने पिछले दो महीने में लगभग 50 से ज्यादा मिसाइल दागे हैं। इनमें से ज्यादातर कम दूरी के हैं। लेकिन शुक्रवार को किया गया लॉन्च बेहद दुर्लभ है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक जो मिसाइल लॉन्च हो रहे थे वह सिर्फ जापान और दक्षिण कोरिया को निशाना बना सकते थे। लेकिन ICBM का लॉन्च अमेरिका को एक सीधी चेतावनी है, क्योंकि ये मिसाइल परमाणु हथियार के साथ अमेरिका तक पहुंच सकता है।
कंधे-घुटने ढके हों, कम कपड़ों में आए तो होगी जेल… फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर के रूढ़िवादी नियम

आवाज से 22 गुना ज्यादा तेज मिसाइल
इस मिसाइल की स्पीड आवाज की रफ्तार से 22 गुना ज्यादा थी। जानकारी के मुताबिक ये लॉफ्टेड ट्रेजेक्टरी से होते 6,100 किमी की ऊंचाई तक गई। लॉफ्टेड ट्रेजेक्टरी में मिसाइल अंतरिक्ष में काफी ऊपर तक जाती है। कोरियायी प्रायद्वीप में बढ़ते अमेरिकी सेना के कारण उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this