7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'पिटाई से बदन दुख रहा है', टीम लीडर से श्रद्धा ने बयां...

‘पिटाई से बदन दुख रहा है’, टीम लीडर से श्रद्धा ने बयां किया था दर्द, सामने आई नई चैट

Published on

श्रद्धा और आफताब के रिश्ते में बीते दो सालों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसके सबूत लगातार सामने आ रहे हैं. अब एक वाट्सऐप चैट सामने आई है, जिसमें श्रद्धा ने अपने टीम लीडर को बताया है कि आफताब ने उसे पीटा था. इससे पहले श्रद्धा की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें उसके चेहरे पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे. अब जो चैट सामने आई है उसमें श्रद्धा अपने पूर्व टीम लीडर करण भक्की से बात कर रही है. यह चैट 24 नवंबर 2020 की है. इसमें वह तबियत ठीक ना होने की बात बता रही है. ये वही वक्त था जब आफताब ने उसे पीटा था.

चैट में क्या लिखा था?
वाट्सऐप चैट जिसे श्रद्धा और उसके टीम लीडर की बातचीत बताया जा रहा है. उसमें श्रद्धा कहती है अब उसके (आफताब) घर जाने से सब ठीक हो गया है. अब वह (आफताब) बाहर जा रहा है.

श्रद्धा आगे लिखती है, ‘मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी क्योंकि कल हुई मारपीट की वजह से शायद मेरा बीपी गिरा हुआ है और शरीर में दर्द हो रहा है. एनर्जी नहीं बची है बेड से उठने की. मुझे यह भी देखना है कि वह आज चला जाए.’आगे श्रद्धा लिखती हैं कि मेरी वजह से जो परेशानी हो रही है और जो काम का नुकसान हो रहा है उसके लिए मैं माफी मांगती हूं.

23 नवंबर की चैट में दिखाई थी चोट के निशान वाली फोटो
इससे पहले श्रद्धा की एक और चैट और फोटो सामने आई थी. ये चैट मुम्बई में श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच की है. चैट 23 नवंबर 2020 यानी उस दौरान की है जब आफताब ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी. इस चैट में श्रद्धा का दोस्त उसकी हालत और क्या वो आफताब के साथ उसके घर में सुरक्षित है इस बारे में पूछ रहे हैं. साथ ही श्रद्धा ने चैट में चेहरे पर आई चोट का फोटो भी दोस्तों को वाट्सऐप किया है. इस चैट में महिला मंडल में शिकायत की बात भी की जा रही है.

सामने आई थी श्रद्धा की तस्वीर
शुक्रवार सुबह ही श्रद्धा की एक फोटो भी सामने आई थी. यह फोटो साल 2020 की थी, जब आफताब ने उसे पीटा था. इसके बाद श्रद्धा 3 दिन अस्पताल में भर्ती भी रही थी. ये आरोप श्रद्धा के दोस्तों ने लगाए हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा के चेहरे पर जख्म के निशान हैं. दोस्तों के समझ से परे है कि श्रद्धा ने आफताब की ज्यादती और जुल्म इतने दिनों तक क्यों सहा.

खुद को बताया था पति-पत्नी
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मुंबई में किराये पर फ्लैट लेते समय आफताब और श्रद्धा ने खुद को पति-पत्नी बताकर रेंट एग्रिमेंट बनवाया था. फ्लैट मालिक जयश्री पाटकर ने यह बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था, दोनों बिल्डिंग के नीचे भी लड़ते रहते थे. सोसायटी के लोग आफताब और श्रद्धा की लड़ाइयों से वाकिफ थे.

पुलिस को इन सबूतों की तलाश
टुकडों में बंटी लाश के टुकड़े, लाश के टुकड़े करनेवाली आरी, कत्ल के वक्त श्रद्धा के पहने कपड़े, घर में मौजूद लाश के टुकड़ों या खून के कोई निशान, बाथरूम में नाली में इकट्ठा कोई सबूत, श्रद्धा का मोबाइल फोन, 18 मई से 5 जून तक रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक आफताब का मोबाइल का लोकेशन ये सब ऐसी चीजें हैं जिनकी पुलिस को तलाश है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है. ये मिल गए, तो समझिए केस आईने की तरह साफ और नहीं मिला तो मुश्किल बढ़ती जाएगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...