10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'10 लाख' का नोट देखा है! ये मौका बिल्कुल मत छोड़ना, नारंगी...

’10 लाख’ का नोट देखा है! ये मौका बिल्कुल मत छोड़ना, नारंगी नोटों का राज भी जान लें

Published on

लखनऊ

क्या आपने कभी 10 लाख रुपए का नोट देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको वो दिखाएंगे और बताएंगे भी कि आखिर ये नोट कैसा है। वैसे यह सुनकर आप हैरान तो जरूर हो रहें होंगे। लेकिन, ऐसा है अब भले ही आपने उसपर कभी गौर न किया हो। दरअसल, हम बात कर रहें हैं उस एक रुपए की नोट की जिसकी वर्तमान समय कीमत 10 लाख रुपए के बराबर है। इसके अलावा ब्रिटिश काल के दौरान की कई नोट और सिक्के ऐसे हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं। गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मेला लगा है। इस भारतीय मुद्रा परिषद के 104वें वार्षिक सम्मेलन में तमाम ऐसी मुद्राएं मिलेंगी जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

आज के युग में भी पुरानी मुद्रा के शौकीन लोग आपको जगह- जगह पर मिलेंगे। ऐसे लोगों में पुरानी नोट और सिक्के देखने और रखने की ख्वाहिश आज भी बनी रहती है। इसीलिए मेले का आयोजन किया जाता है। जहां पर देश के अलग- अलग राज्यों से आकर लोगों के द्वारा कई स्टॉल लगाए गए हैं। वहां पर भारी संख्या में लोग पहुंचकर उन मुद्राओं को निहारते नजर आते हैं। इस मेले में ब्रिटिश काल, हज पर मिलने वाला नोट, अरब सागर के आसपास के देशों की पुरानी करेंसी भी मिलेंगी, जिनकी कीमत लाखों में है। अब भले ही उसे खरीदे न लेकिन उनके पास वो मुद्रा हो ऐसी उत्सुकता रखती हैं।

एक रुपये के नोट की कीमत 10 लाख
लखनऊ निवासी अशोक कुमार के स्टाल पर ब्रिटिश जमाने का एक रुपये का नोट है, जिसकी कीमत दस लाख रुपये है। ब्रिटिश काल के समय की 50 रुपये का नोट आठ लाख रुपये का है। वहीं हज पर जाने वालों को मिलने वाला 10 रुपये का नोट छह लाख और अरब सागर के आसपास के देशों के लिए नारंगी रंग के एक, पांच और दस के नोट डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के हैं। उन्होंने दो, पांच और 20 रुपये के शुरुआती भारतीय नोट भी संजो रखे हैं। वहीं दिल्ली के राहुल कौशिक के स्टॉल पर 1922 का पांच रुपये का नोट है, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। इसके साथ ही जॉर्ज पंचम, जॉर्ज षष्टम से लेकर अब तक के हर तरह के नोट प्रदर्शित किए हैं। इसी तरह 10, 350, 500, 550 और 1000 रुपये के सिक्के भी यहां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम रहें हैं।

1 पैसे से लेकर 1 रुपये के 35 सिक्के
विजय नगर निवासी साम्राज्य ने भी इस मेले में हिस्सा लिया है, उनके स्टॉल पर 49 मिलीग्राम का सोने का सिक्का है। इसी के बगल में 10 लाख मिलीग्राम यानी एक किलोग्राम का चांदी का सिक्का भी है। अशोक ने 1950 में एक पैसा से लेकर एक रुपये तक के 35 सिक्के लगा रखे हैं। इसके अलावा कई दुर्लभ नंबर वाले नोटों की गड्डियां भी हैं। वहीं मऊ जिले के श्रीराम जायसवाल भी इस प्रदर्शनी में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जीवों पर दया करो स्लोगन के तहत विविध देशों के सिक्के लगा रखे हैं, जिन पर हाथी, घोड़ा और अन्य जीव जंतुओं के चिह्न बने हैं। इसके साथ ही देश की 81 रियासतों के भी सिक्के उनकी स्टॉल पर सजे हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...