8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयNMTF कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह, PFI पर बिना नाम लिए साधा...

NMTF कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह, PFI पर बिना नाम लिए साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नो मनी फॉर टेरर (NMFT) सम्मेलन में शामिल हुए. सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, मुझे गर्व है कि इस सम्मेलन को मैं संबोधित कर रहा हूं, टेरर के मुद्दे पर विस्त्रित मंथन हुआ है. शाह ने कहा कि अब आतंक ने विकराल रूप ले लिया है. ये मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. कोई भी देश कितना शक्तिशाली क्यों न हो, वो अकेले आतंक के खिलाफ नहीं लड़ सकता है. सबको साथ आतंक के खिलाफ लड़ना होगा.

दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत काउंटर टेरेरिज्म का विश्व केन्द्र बनेगा. संयुक्त राष्ट्र ने भी काउंटर टेरर का ढांचा विकसित किया है. इसको और मजबूत होना है. टेरेरिज्म और टेरेरिस्ट के खिलाफ पुख्ता रणनीति की जरूरत है.

पीएफआई पर बिना नाम लिए साधा निशाना
सम्मेलन में अमित शाह ने पीएफआई का नाम लिए बिना पीएफआई पर निशाना साधा. सामाजिक गतिविधियों की आड़ में कट्टरता फैलाने वाली संस्था पर भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. दूसरे देशों को भी ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए. अमित शाह ने आगे कहा कि कुछ देशों ने टेरेरिज्म को अपनी नीति बनाई है. ऐसा नहीं होना चाहिए.

IMF की रिपोर्ट का दिया हवाला
शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि नारकोटिक्स और क्रिप्टो करेंसी के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. आईएमएफ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि दुनियाभर के क्रिमिनल 2 से 3 ट्रिलियन डालर की लांड्रिंग करते हैं, जिसमें आतंकवाद प्रमुख है. दुनियाभर के देशों को एक वैश्विक लीगल फ्रेमवर्क तैयार करना होगा. नॉन प्रॉफिट आर्गेनाईजेशन का टेरर फंडिंग में इस्तेमाल होता है, इसे रोकना होगा. साथ ही अमित शाह ने कहा कि टेरर फाइनेंसिंग के सभी पहलुओं से मुकाबला करना होगा. व्यापक फ्रेमवर्क तैयार करना होगा.

गृह मंत्री ने कहा कि टेरर फाइनेंस के तरीकों को रोकना है. ट्रेस, टार्गेट और एलिमिनेट. नेक्स्ट जेनेरेशन टेक्निक आतंक के लिए इस्तेमाल होती है, इसे रोकना है. पीएम मोदी की सरकार सभी आतंकी पहलुओं से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...