17.5 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालदेवास के शिप्रा में सड़क हादसा, बस पलटने से तीन महिलाओं की...

देवास के शिप्रा में सड़क हादसा, बस पलटने से तीन महिलाओं की मौत

Published on

देवास,

मध्य प्रदेश के देवास में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इसमें अभी तक तीन यात्रियों की मौत की सूचना है. साथ ही 9 यात्री घायल हुए हैं. उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे इंदौर के अस्पताल रेफर किया गया है.

देवास से इंदौर जा रही थी बस
बता दें कि शनिवार रात शिप्रा में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. बस देवास से इंदौर की ओर आ रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे.

पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख
हादसे को लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, “इंदौर से देवास जा रही बस के शिप्रा नदी के पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुछ यात्रियों की मृत्यु और कई यात्रियों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे”.

इस हादसे पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इंदौर से देवास जा रही बस के दुर्घटना होने की खबर अत्यंत दुखद है. ईश्वर मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दे. प्रशासन युद्धस्तर पर घायलों की मदद कर समुचित व्यवस्था करे

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this