8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदबंगई, रसूख और कैश... तिहाड़ में इनके दम पर खूब मौज लूटते...

दबंगई, रसूख और कैश… तिहाड़ में इनके दम पर खूब मौज लूटते आए हैं कैदी

Published on

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में पैसे और अपने असर के बूते कुछ कैदियों को खास तरह की सुविधाएं मिलना कोई नई बात नहीं है। लंबे वक्त से ऐसे आरोप लगते रहे हैं और कई मामलों में तो खुद पुलिस और जेल प्रशासन ने अपनी जांच में इन आरोपों को सही भी पाया है। इसमें पैसे के बूते जेल में ही पंखा-टीवी, बेड, गद्दा, लजीज भोजन और मोबाइल फोन की सुविधा के मामले शामिल हैं। हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर के केस में तो जेल प्रशासन के ही कई कर्मचारी और अधिकारियों पर एक्शन भी हुआ है और दिल्ली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। जेल प्रशासन का ये भी दावा है कि इस तरह की शिकायत मिलने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाता रहा है।

स्‍टाइल से रहता था सुकेश चंद्रशेखर
तिहाड़ जेल में लंबे समय तक काम कर चुके एक रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि असल में यहां दो तरह के कैदियों को सुविधाएं मिलती हैं। एक सुविधा दबंग और खतरनाक कैदी खुद हासिल करते हैं और दूसरी तरह की सुविधा वीआईपी और पैसे वाले कैदियों के लिए होती है, जिसे रूतबा या फिर पैसे के जोर पर हासिल किया जा सकता है। एक उदाहरण 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का है, जो हर महीने रिश्वत देकर तिहाड़ और रोहिणी जेल में राजशाही अंदाज में रहता था। मामले का खुलासा होने पर अब इसे यमुनापार की मंडोली जेल के एक सेल में एकांतवास में रखा गया है।

VIP की तरह रहते हैं दबंग कैदी
दबंग कैदियों की जेल में अलग तरह से सेवा होती है। इनके डर से या इनके गैंग में शामिल होने के लिए छोटा-मोटा अपराध करने वाले कैदी इनकी चाकरी करना शुरू कर देते हैं। इसमें ‘उस्ताद’ के पैर दबाना, उन्हें बैरक में ही सबसे पहले खाना खिलाना, इनका टॉयलेट साफ करना, मोबाइल फोन मुहैया कराने समेत ऐसी अन्य सुविधाएं कैदी स्वेच्छा से देते हैं। जबकि पैसों और रुतबे वाले कैदियों को उनके ओहदे और पैसा खर्च करने के हिसाब से वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ में वीआईपी सुविधाएं लेने वाला सुकेश चंद्रशेखर अकेला नहीं है, बल्कि इसकी लंबी फेहरिस्त है। जिसमें दबंग बदमाशों से लेकर चंद्रा बंधुओं और अन्य ने जेल में रहते हुए ‘हर तरह’ का सुख भोगा है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...