8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयशहीद उधम सिंह की कसम जान ले लूंगा... कुमार विश्‍वास को धमकी...

शहीद उधम सिंह की कसम जान ले लूंगा… कुमार विश्‍वास को धमकी देने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Published on

गाजियाबाद

कवि कुमार विश्‍वास को धमकी देने वाले एक शख्‍स को गाजियाबाद पुलिस ने इंदौर से अरेस्‍ट किया है। यह शख्‍स कुमार विश्‍वास को कई दिनों से धमकी भरे मेल और भगवान राम पर अभद्र टिप्‍पणी कर रहा था। उसने शहीद उधम सिंह की कसम खाते हुए कुमार विश्‍वास को मारने की धमकी भी दी थी। आरोप यह भी है कि धमकी देने वाला यह शख्‍स खुद को अरविंद केजरीवाल का समर्थक बताता है। कुमार विश्‍वास की ओर से उनके मैनेजर ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

गाजियाबाद, ट्रांस हिंडन के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया, इंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। इन्होंने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को धमकी भरे मेल अभद्र टिप्पणी करते हुए भेजे थे। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी का नाम लोकश शुक्‍ला बताया है। लोकेश ने माना है कि उसने गुस्‍से में आकर कवि कुमार विश्‍वास और भगवान राम के प्रति अभद्र टिप्‍पणी की थी। लोकेश शुक्‍ला इंदौर के अन्‍नपूर्णा थाना स्थित सुदामा नगर का रहने वाला है और कविता व शायरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि जब कुमार विश्‍वास दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कुछ टिप्‍पणी करते थे या भगवान राम पर कविता करते थे तो उसे बहुत गुस्‍सा आता था।

लोकेश ने पहला धमकी भरा लेटर 23 अक्‍टूबर को भेजा था। उसके बाद उसने लगातार कुमार विश्‍वास को चार-पांच दिनों तक धमकी भरे मेल भेजे। इस पर कुमार विश्‍वास ने गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी। खुद कुमार विश्‍वास ने अरविंद केजरीवाल का नाम न लेते हुए सोशल मीडिया पर इसका जवाब देते हुए कहा, ‘अब उन्हें और उनके चिंटुओं को मेरे द्वारा राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं। वह कह रहे हैं कि मार देंगे। यह सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली ना बकें। रावण का वंश तक नहीं बचा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...