8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयआफताब के लापता परिवार की मुंबई में तलाश, छतरपुर के तालाब में...

आफताब के लापता परिवार की मुंबई में तलाश, छतरपुर के तालाब में श्रद्धा का सिर खोज रही दिल्ली पुलिस

Published on

नई दिल्ली

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस आज आरोपी आफताब के परिवार की तलाश में आज मुंबई के नया नगर थाना पहुंची है। बताया गया है कि आफताब पूनावाला का पूरा परिवार फिलहाल लापता है। आफताब का परिवार मुंबई के मीरा रोड इलाके में रहता था लेकिन हत्या के बाद से पूरी फैमिली गायब है। परिवार की अनुपस्थिति में दिल्ली पुलिस को क्या कुछ हासिल हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एक तालाब को खाली कराने में भी जुटी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके पास इस बाक की पुख्ता जानकारी है कि आफताब ने श्रद्धा का सिर इसी तलाबा में फेंका था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने रविवार को ही छतरपुर के जंगलों समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया। इसमें वह इलाका भी शामिल है जहां आरोपी आफताब पूनावाला और वालकर साथ रहा करते थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

आफताब के परिवार की मुंबई में तलाश
कातिल आफताब पूनावाला का परिवार मुंबई के मीरा रोड इलाके में रहता था। लेकिन, श्रद्धा की हत्या के बाद पूरा परिवार गायब है। दिल्ली पुलिस आज परिवार को ही खोजने मुंबई पहुंची है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। मुंबई के नया नगर थाना पहुंची दिल्ली पुलिस अभी अपनी जांच कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को दो बैग में सबूत मिले हैं जिनकी जांच की जाएगी।

श्रद्धा के सिर की तलाश में तालाब खाली करा रही दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस मुंबई में आफताब की फैमिली की तलाश के अलावा आज छतरपुर एनक्लेव में स्थित एक तालाब को भी खाली कराने में जुटी है। इसके लिए पुलिस ने नगर निगम कर्मचारियों की मदद ले रही है। असल में दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके पास पुख्ता सबूत है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसका सिर काटकर इसी तालाब में फेंका था। इस तालाब को खाली कराने में कई लोगों की टीम मशीनरी के साथ जुटी हुई है।

छतरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में नए सिरे से तलाशी
छतरपुर के जंगलों में दिल्ली पुलिस ने रविवार यानी आज नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया। इसमें वह इलाका भी शामिल है जहां आरोपी आफताब पूनावाला और वालकर साथ रहा करते थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने श्रद्धा वालकर के शव के शेष हिस्सों और हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की कोशिश में महरौली और पूनावाला के फ्लैट में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया है। पूनावाला की पुलिस हिरासत मंगलवार को खत्म हो रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम गुड़गांव के वन क्षेत्र में खोज कर रही है। ये वन उस कार्यालय के पास है जहां पूनावाला पहले काम करता था।

आफताब और श्रद्धा के फ्लैट भी हो आई टीम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक दूसरी टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए उस फ्लैट पर गई जहां पूनावाला और वालकर रहते थे। पूनावाला के नारको टेस्ट की इजाजत मिल गई है। यह जांच यहां रोहिणी में डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल में होगी। यह पूनावाला की पुलिस हिरासत खत्म होने से एक दिन पहले संभवत: सोमवार को हो सकती है। इस बीच महाराष्ट्र के पालघर में एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को जिले में है और तीन लोगों को हत्याकांड के सिलसिले में उनका बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। उन्होंने बताया कि वसई अपराध शाखा के दफ्तर में बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारी ने बताया कि ये तीनों लोग वालकर को जानते थे। अधिकारी ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। दिल्ली पुलिस की टीम पालघर जिले में वसई के मणिकपुर में हैं। पीड़िता इसी इलाके की रहने वाली है। पूनावाला और वालकर दिल्ली जाने से पहले इसी इलाके में रहते थे। अधिकारियों ने पहले बताया था कि दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार को पालघर में चार लोगों के बयान दर्ज किए थे। उनके मुताबिक, इन चार में से दो वे व्यक्ति हैं जिनसे वालकर ने पूनावाला की ओर से प्रताड़ित किए जाने के बाद 2020 में उनसे मदद मांगी थी।

अन्य दो लोगों में एक शख्स मुंबई के उस कॉल सेंटर का पूर्व प्रबंधक है जहां वालकर काम करती थी और दूसरी एक महिला है जो वालकर की सहेली थी। पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने 18 मई को वालकर (27) को कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला था और उसके शरीर के 35 टुकड़े करके दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखे थे। इन टुकड़ों को वह कई दिनों तक आधी रात के बाद शहर में कई जगहों पर फेंकता रहा था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...