15.6 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपालनशे में लड़खड़ाती हुईं डिस्को से निकलीं लड़कियां, बाइक पर लादकर पहुंचाया...

नशे में लड़खड़ाती हुईं डिस्को से निकलीं लड़कियां, बाइक पर लादकर पहुंचाया घर

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नशे में धुत कुछ युवक-युवतियां रोड पर हुड़दंग मचा रहे हैं. नशे में धुत लड़कियों को कुछ युवक घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करते भी दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है. इस इलाके में पब और डिस्को हैं. यहां देर रात तक युवा पार्टी करते हैं. इस इलाके का शनिवार रात का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के और नाबालिग लड़कियां नशे में रोड पर हंगामा कर रहे हैं.

इन लड़के लड़कियों के कदम बहकते नजर आ रहे हैं. एक युवती इस कदर नशे में दिख रही है कि उसका साथी उसे घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहा है. वहीं एक अन्य युवती को नशा ज्यादा हो जाने पर नींबू पानी पिलाने की बात कही जा रही है.

पुलिस कमिश्नर बोले- पुलिस कर रही है कार्रवाई
इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसको लेकर पुलिस सजग है. इस तरह के कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की गई है. पुलिस के द्वारा रात्रिकालीन चेकिंग की जा रही है.

उन्होंने कहा कि 40 लाख की आबादी वाले शहर में यदि कुछ लोगों के द्वारा इस तरह के वीडियो बना लिए जाते हैं तो उसे पूरे शहर के मिजाज को भांपने का पैमाना नहीं माना जा सकता. शहर में कई गंभीर अपराध कम हुए हैं. कई गिरोह को खत्म किया जा चुका है और आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.बता दें कि पिछले दिनों शहर को शर्मसार करने वाली ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिली हैं. नशे में धुत चार युवतियों ने एक लड़की को लात घूंसों से पीटा था. इसका वीडियो भी सामने आया था.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this