8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडोनेशिया में तबाही के बीच लद्दाख में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3

इंडोनेशिया में तबाही के बीच लद्दाख में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3

Published on

करगिल,

लद्दाख में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही. भूकंप का केंद्र करगिल से 191 किमी दूर उत्तर में था. लद्दाख में भूकंप ऐसे वक्त पर आया, जब एक दिन पहले ही भूकंप ने इंडोनेशिया में तबाही मचाई है. इंडोनेशिया में भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इससे पहले मंगलवार सुबह सोलोमन आइलैंड पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता थी. तेज भूकंप के बाद सोलोमन आइलैंड पर सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया.

भूकंप से इंडोनेशिया में भारी तबाही
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप के एक झटके में कई बड़ी इमारतें धराशाही हो गईं. भूकंप से अब तक यहां 162 लोगों की मोत हो गई. सैकड़ों लोग घायल हुए. भूकंप की तीव्रता 5.6 रही थी. यहां कई लोग अभी भी इमारतों के मलबे में दबे हैं. इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में सियानजुर शहर के करीब था. सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से निकलकर सड़कों पर भागने के लिए मजबूर हो गए. भूकंप से इमारतें गिर गईं. सियांजुर में अस्पताल की पार्किंग रात भर पीड़ितों से भरी रही. कुछ का अस्थायी टेंट में इलाज किया गया. अन्य को फुटपाथ पर ड्रिप लगाई गई. जबकि हेल्थ वर्कर्स ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...