9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयअपने परिवार से मिल सकेगा आरोपी आफताब, कोर्ट ने दी परमिशन

अपने परिवार से मिल सकेगा आरोपी आफताब, कोर्ट ने दी परमिशन

Published on

नई दिल्ली,

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला अपने परिजनों से मिल सकेगा. इसके लिए साकेत कोर्ट ने अनुमति दे दी है. जानकारी के मुताबिक आफताब के वकील ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसमें कोर्ट से परमिशन मांगी गई थी कि आफताब को उसके परिजनों से मिलने दिया जाए. वहीं साकेत कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. आफताब के वकील के मुताबिक जांच अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आने पर आफताब अपने परिवार से मिल सकेगा.

आफताब को आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आफताब की चार दिन की पुलिस कस्टडी और बढ़ा दी है. आफताब की कस्टडी आज खत्म हो रही थी. इससे पहले पुलिस ने कोर्ट से आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत मांगी थी. आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद ही उसका नार्को टेस्ट किया जाएगा.

आफताब के वकील अविनाश ने बड़ा दावा किया था. एडवोकेट अविनाश के मुताबिक आफताब का परिवार लापता नहीं है. उन्होंने कहा कि वे एक या दो दिन में परिवार से संपर्क करेंगे. वहीं, वकील अविनाश ने कोर्ट से मांग की थी कि आफताब को उसके परिजनों से मिलने दिया जाए. जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है.

वहीं, आफताब ने कोर्ट ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है. उसने जहां शव के टुकड़े फेंके, उसने उन जगहों की जानकारी दी. आफताब ने कहा कि वह सब कुछ बताएगा, लेकिन घटना को ज्यादा दिन हो जाने की वजह से वह कई चीजों को याद नहीं कर पा रहा है. आफताब के वकील के मुताबिक, उसे यह सही तरीके से याद नहीं है कि उसने आरी कहा से खरीदी. आफताब ने तालाब का भी मैप बनाया है, जहां उसने श्रद्धा का सिर फेंका था.

उधर, आफताब के एडवोकेट अविनाश ने बताया कि आफताब ने कोर्ट में यह भी नहीं माना कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की है. आफताब के वकील ने दावा किया कि आफताब ने कोर्ट में ड्रग्स के नशे में होने की बात भी स्वीकार नहीं की. आफताब ने कोर्ट में कहा कि जो हुआ, वह गुस्से में हुआ. हीट ऑफ द मोमेंट का मतलब ये भी हो सकता है कि उसे किसी ने बहकाया हो. या फिर इस पूरे मामले में तीसरा भी कोई शामिल हो.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...