22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'सावरकर चैप्टर बंद लेकिन...', विवाद के बाद कांग्रेस ने BJP के सामने...

‘सावरकर चैप्टर बंद लेकिन…’, विवाद के बाद कांग्रेस ने BJP के सामने रखी शर्त

Published on

नई दिल्ली,

वीर सावरकर को लेकर देश की राजनीति फिर गरमा गई है. एक तरफ बीजेपी सावरकर को महान क्रांतिकारी के तौर पर देखती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस दावा करती है कि सावरकर ने अंग्रेजों के सामने हार मान ली थी, उनसे माफी मांगी गई थी. अब इन्हीं आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की तरफ से बीजेपी के सामने एक शर्त रख दी गई है. शर्त ये है कि अगर बीजेपी के नेता उनके नेताओं पर टिप्पणी नहीं करेंगे तो उनकी तरफ से उनके नेताओं की सच्चाई दुनिया के सामने नहीं बताई जाएगी.

कांग्रेस ने क्या शर्त रखी?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सावरकर चैप्टर अब बंद हो गया है. मैं साफ करना चाहता हूं कि बीजेपी और संघ के लोग हमारे नेताओं को लेकर झूठ फैलाना बंद कर दें. हम भी उनके नेताओं की सच्चाई सभी के सामने नहीं बताएंगे. अब यहां पर जयराम रमेश ने ये स्पष्ट नहीं किया कि वे किन नेताओं की बात कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी के पुराने हमलों को ध्यान में रखा जाए तो साफ समझा जा सकता है कि यहां बात जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी जैसे नेताओं की हो रही है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
वैसे सावरकर विवाद का आगाज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान से शुरू हुआ था. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर कई तरह के दावे कर दिए थे. उन्होंने कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी. मैं बहुत क्लियर हूं. इस देश में एक ओर सावरकर और दूसरी ओर गांधी के विचारों की लड़ाई है. मेरी राय है कि सावरकर ने डर की वजह से चिट्ठी पर साइन किया तो वहीं नेहरू, पटेल गांधी सालों जेल में रहे, कोई चिट्ठी साइन नहीं की. सावरकर के चिट्ठी पर साइन करना हिंदुस्तान के सभी नेताओं के साथ धोखा था.

उद्धव ने साधा था निशाना
राहुल के इस बयान ने ही राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया था और बीजेपी तुरंत हमलावर हो गई. बीजेपी के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने भी दो टूक कह दिया था कि वे राहुल गांधी के इस कथन से सहमत नहीं हैं. उद्धव ने कहा था कि हम वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान का समर्थन नहीं करते हैं. हमारे दिल में वीर सावरकर के लिए आदर और सम्मान है. उनके योगदान को कोई नहीं मिटा सकता है. मुझे तो हंसी आती है जब बीजेपी और संघ सावरकर की बात करते हैं, भारत को आजाद करवाने में इनका कोई योगदान नहीं था. उन्हें सावरकर के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...