8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयजाकिर नाइक के FIFA WC में पहुंचने से भारत नाराज, MEA ने...

जाकिर नाइक के FIFA WC में पहुंचने से भारत नाराज, MEA ने दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

इन दिनों कतर की मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन खेला जा रहा है. इसी बीच खबरें सामने आईं कि मनी लॉन्ड्रिंग, भड़काऊ भाषण और आतंक से जुड़ी गतिविधियों का आरोपी इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक कतर पहुंचा है. दावा किया गया कि जाकिर को दोहा में देखा भी गया है.

इन सभी खबरों के बाद भारत सरकार ने कतर से अपनी नाराजगी जाहिर की थी. दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट घुलने के बीच कतर ने हाल ही में सफाई देते हुए कहा था कि उसने जाकिर को आधिकारिक तौर पर कोई आमंत्रण नहीं दिया है. इस बयान के बाद अब भारत सरकार की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है.

जाकिर नाइक को भारत लाने की पूरी कोशिश जारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जाकिर नाइक को लेकर हमने कतर के सामने भी मुद्दा उठाया है. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भगोड़ा जाकिर नाइक भारत लाया जाए और यहां उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

अरिंदम बागची ने कहा, ‘जाकिर नाइक भारत में दोषी हैं और कानून ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया हुआ है. हमने मलेशिया के साथ उनके प्रत्यर्पण की मांग उठाई है. कोशिश कर रहे हैं. हमने कतर के साथ भी इस मामले को उठाया है. हम उन्हें (जाकिर) भारत में न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाते रहेंगे.’

कतर और भारत के बीच दरार डालने की साजिश का दावा
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जाकिर नाइक को कतर ने ही फीफा वर्ल्ड कप के दौरान मजहबी तकरीर करने के लिए बुलाया है. जाकिर को दोहा में देखा भी गया है. इन खबरों के बाद से ही भारत और कतर के बीच राजनीतिक तनातनी शुरू हो गई.

इस पर कतर ने डिपलोमैटिक चैनलों के माध्यम से भारत से कहा है कि उसकी तरफ से जाकिर नाइक को फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए कोई आधिकारिक आमंत्रण नहीं दिया गया था. कतर ने दावा किया कि उसके और भारत के बीच रिश्तों में दरार डालने के लिए दूसरे देशों के द्वारा जानबूझकर ऐसी गलत खबरें चलाई गई हैं.

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए थे. हालांकि जाकिर को इस समारोह में शामिल होने की कोई खबर सामने नहीं आई. जगदीप धनखड़ अगले दिन ही भारत लौट आए थे. अब कतर ने कहा कि उसने जाकिर को नहीं बुलाया. हो सकता है कि जाकिर निजी काम से आया हो.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...