8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयआफताब की तबीयत खराब, आज भी पूरा नहीं हो सका पॉलीग्राफ टेस्ट

आफताब की तबीयत खराब, आज भी पूरा नहीं हो सका पॉलीग्राफ टेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का दूसरे राउंड का पॉलीग्राफ टेस्ट खत्म हो गया है. करीब 8 घंटे बाद वह रोहिणी की FSL लैब से निकल गया है. हालांकि, टेस्ट अभी खत्म नहीं हुआ है. आफताब को आज भी बुखार था, जिसकी वजह से पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो पाया. इससे पहले मंगलवार को भी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया था. बुधवार को भी आफताब को बुखार होने की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी. अब शुक्रवार को फिर टेस्ट हो सकता है.

आफताब 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है. उसे शनिवार को कोर्ट में फिर पेश किया जाएगा. ऐसे में दिल्ली पुलिस की कोशिश है कि शनिवार से पहले आफताब का पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट दोनों करा लिए जाएं.

– आरोपी आफताब ने पुलिस को बताया की श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए माल्टीपल हथियारों का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने FLAT से 5 बड़े चाकू जो घर में किचन चाकू से अलग हैं. जो बेहद शार्प हैं जिनकी लंबाई करीब 5-6 इंच हैं, इन पांचों चाकुओं को बरामद कर लिया है.

बरामद इन पांचों चाकुओं को जांच के लिए भेज दिया गया है, फोरेंसिक टीम ही बता पाएगी की क्या इन चाकुओं का इस्तेमाल श्रद्धा की बॉडी को काटने के लिए आफताब ने किया था. लेकिन पुलिस अब तक दूसरा बड़ा हथियार आरी बरामद नहीं हो पाई है.

– श्रद्धा मर्डर केस की जांच दिल्ली से मुंबई तक पहुंच गई है. वहां भयंदर में दिल्ली पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है.

मंगलवार को पूछे गए थे ये सवाल
श्रद्धा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को भी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था. पुलिस ने आफताब से तकरीबन 15 से 18 सवाल पूछे थे. पुलिस ने आफताब से कुछ इस तरह के सवाल किए थे.

1…श्रद्धा को मारा क्यों ? 2.. श्रद्धा से कहा मिले थे तुम ? 3..किस हथियार से मारा तुमने ? 4..क्या तुम्हे कोई पछतावा है ? 5… मारने के बाद तुमने श्रद्धा के साथ क्या किया ,जब तुम्हारा गुस्सा शांत हो गया फिर क्या किया ? 6.. श्रद्धा की बॉडी को तुमने मैनुअली काटा या किसी और तरीके से ? 7..क्या तुम्हे श्रद्धा पर बिलकुल भी दया नही आई ,ये काम करते हुए ? 8..शरीर के टुकड़ों को कहां कहां फेंका हैं तुमने ? 9…श्रद्धा को मारने के बाद तुमने क्या क्या किया क्या किसी और रिलेशन में भी तुम रहे हो ? 10..जब श्रद्धा यहां आई, क्या तुम्हारी पहले से प्लानिंग थी उसे मारने की? 11.. तुम क्राइम खुद काबुल क्यों नहीं कर रहे हो, अगर तुम्हे गिल्ट है? 12.. क्या तुम पुलिस को सब सच बता रहे हो?

18 मई को की थी हत्या
मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी. आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब के मुताबिक, श्रद्धा उस पर शादी को लेकर दबाव डाल रही थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए. उसने टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज भी खरीदा था. आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में शव के टुकड़े को महरौली स्थित जंगल में फेंकने जाता था. उसने ऐसा करीब 20 दिन तक किया.

कैसे खुला श्रद्धा की हत्या का राज?
श्रद्धा जब से आफताब के साथ रिलेशन में थीं, तब से उनके पिता उनसे संपर्क में नहीं थे. लेकिन श्रद्धा की बात उनके एक दोस्त लक्ष्मण से होती थी. जब कई दिनों तक श्रद्धा ने लक्ष्मण के फोन और मैसेज का जवाब नहीं दिया, तब उसने श्रद्धा के पिता को सारी बात बताई. इसके बाद श्रद्धा पुलिस के पास पहुंचीं. पुलिस ने आफताब से पूछताछ की, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...