6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयऑस्‍ट्रेलिया ने हत्‍या के इस आरोपी पर रखा है 8 करोड़ रुपये...

ऑस्‍ट्रेलिया ने हत्‍या के इस आरोपी पर रखा है 8 करोड़ रुपये इनाम, दिल्‍ली में हुआ गिरफ्तार

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को रजविंदर सिंह को 30 नवंबर तक 5 दिन के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। इस पर ऑस्‍ट्रेलियाई महिला की 2018 में हत्‍या का आरोप है। ऑस्‍ट्रेलिया की सरकार ने इसके नाम पर 10 लाख डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है। रजविंदर सिंह को दिल्‍ली में गिरफ्तार किया गया है। चार साल की लंबी कवायद के बाद रजविंदर हाथ लगा है। उसे ऑस्‍ट्रेलिया की पुलिस और भारतीय जांच एजेंसियों के कॉर्डिनेशन के कारण पकड़ना संभव हो सका। इसे लेकर शुक्रवार को क्‍वीन्‍सलैंड पुलिस ने ट्वीट किया। चार साल पहले रजविंदर पर टोया कॉर्डिंगले नाम की महिला की हत्‍या का आरोप है।

रजविंदर मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलान का रहना वाला है। महिला की हत्‍या के समय रजविंदर क्‍वींसलैंड के इन्‍सफेल में रहता था। टोया फार्मेसिस्‍ट थी। 21 अक्‍टूबर 2018 को वह वांगेटी बीच पर अपने कुत्‍ते को टहलाने के लिए निकली थी। वहीं उस पर हमला हुआ और हत्‍या कर दी गई। उसका शव अगले दिन पिता को मिला था। यह रेत में आधा दबा था। टोया तब सिर्फ 24 साल की थी।

पुलिस को इस हत्‍या में रजविंदर सिंह पर शक हुआ। उसने मुख्‍य संदिग्‍ध के तौर पर सिंह की पहचान की। लेकिन, जब त‍क वह उस तक पहुंचती आरोपी फरार हो चुका था। इस घटना के बाद सिंह केयर्न्‍स से सिडनी और फिर वहां से भारत के लिए रवाना हो गया। बताया जाता है कि सिंह अपनी पत्‍नी और तीन बच्‍चों को ऑस्‍ट्रेलिया में ही छोड़ आया था। ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार ने मार्च 2021 में प्रत्‍यर्पण का आदेश हासिल किया। इस पर बीते महीने भारतीय अधिकारियों ने सहमति दी।

नवंबर में क्‍वींसलैंड पुलिस और ऑस्‍ट्रेलिया के मंत्री मार्क रेयान ने सिंह का पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) का इनाम देने का ऐलान किया। यह क्‍वींसलैंड पुलिस की ओर से घोषित इनाम की सबसे बड़ी रकम थी।28 अक्‍टूबर से 8 नवंबर के बीच क्‍वींसलैंड पुलिस के अधिकारी भारत आए। इन्‍होंने भारतीय जांच एजेंसियों से संपर्क किया। उनसे सिंह को गिरफ्तार करने में मदद देने के लिए कहा। सिंह को दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...