12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलडेब्यू मैच में उमरान का जलवा, अपनी रफ्तार से कीवी बल्लेबाजों को...

डेब्यू मैच में उमरान का जलवा, अपनी रफ्तार से कीवी बल्लेबाजों को नचाया

Published on

ऑकलैंड,

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में आयोजित पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को भले ही सात विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन तेज गेंदबाज उमरान मलिक के लिए यह मुकाबला काफी यादगार रहा. उमरान मलिक ने इस मैच के जरिए ही अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया है, जहां उन्होंने गेंद से शानदार खेल दिखाया. उमरान ने 10 ओवरों में 66 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए.

उमरान ने डाली इतने की रफ्तार से एक गेंद
इस मुकाबले में 23 साल के उमरान मलिक की रफ्तार का कहर भी देखने को मिला और उन्होंने शुरुआत से ही 140+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली. उमरान ने 16वें ओवर की दूसरी बॉल 153.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी. यह बॉल उन्होंने डेरिल मिचेल को डाली थी जिसपर यह कीवी खिलाड़ी दो रन लेने में सफल रहा. ठीक एक गेंद पहले उमरान ने डेवोन कॉन्वे को चलता किया था. बाद में उमरान डेरिल मिचेल का भी विकेट लेने में सफल रहे. उमरान की बॉलिंग का ही नतीजा था कि न्यूजीलैंड टीम एक समय 88 रन पर तीन विकेट खो चुका था.

उमरान ने आयरलैंड के खिलाफ किया था टी20 डेब्यू
अपने पहले पांच ओवरों में 23 साल के उमरान मलिक ने महज 19 रन दिए और दो विकेट हासिल किए थे. लेकिन टॉम लैथम ने छठे ओवर में उनकी धुनाई कर दी दी जिससे उनका मोमेंटम बाद के ओवर्स में थोड़ा बिगड़ गया. उमरान मलिक ने इस साल की शुरुआत में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में हुए टी20 मैच से भारत के लिए पदार्पण किया था, जहां उन्हें अंतिम ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई थी. इसके बाद इंग्लैंड में भी एक टी20 मैच खेला और जेसन रॉय का विकेट लिया.

उमरान ने तीन टी20 मैचों में दो और एक वनडे मुकाबले में दो विकेट हासिल किए हैं. उमरान के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदाबाज अर्शदीप सिंह ने भी डेब्यू किया था. हालांकि वह कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए. अर्शदीप सिंह ने 8.1 ओवर में ही 68 रन खर्च डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

धवन-गिल ने भी की कमाल की बैटिंग
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट पर 306 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली. वहीं शिखर धवन ने 72 और शुभमन गिल ने 50 रनों का योगदान.आखिरी ओवर्स में वॉशिंगटन सुंदर ने भी कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए ने 16 बॉल पर नाबाद 37 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल रहे. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

विलियमसन-लैथम ने बिगाड़ा भारत का गेम
जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में मैच जीत लिया. न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने नाबाद 145 रनों की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और पांच छक्के शामिल थे. वहीं केन विलियमसन 98 बॉल पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे. केन विलियमसन ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया. टॉम लैथम प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...