8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: चांदनी चौक में 24 घंटे से धधक रही आग, अब तक...

दिल्ली: चांदनी चौक में 24 घंटे से धधक रही आग, अब तक 100 से ज्यादा दुकानें जलीं

Published on

नई दिल्ली,

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी आग 24 घंटे बाद भी नहीं बुझ सकी है. यहां भागीरथ पैलेस मार्केट में आग चेन सिस्टम की तरह भड़की और एक के बाद एक दुकानों को चपेट में लेती गई. अब तक 100 से ज्यादा दुकानें आग से जलकर खाक हो गईं. चार बिल्डिंगें तक ढह गई हैं. मौके पर 60 से ज्यादा फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन खास सफलता नहीं मिल सकी है.

जानकार बताते हैं कि फिलहाल आग लगातार बढ़ती जा रही है. उस पर काबू नहीं पाया जा सका है. एक दुकान से दूसरी दुकान और उसी से तीसरी दुकानों के अंदर आग बढ़ रही है. इस पूरे इलाके में संकरी गलियां होने से फायर ब्रिगेड की टीम को मशक्कत झेलनी पड़ रही है. गुरुवार शाम करीब 8 बजे भागीरथ पैलेस के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में एक दुकान में आग लगी थी. ये आग इतनी भयंकर थी कि महज चंद घंटे में एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग मे जा पहुंची. आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं.

हरिराम मार्केट तक पहुंच गई आग
भागीरथ मार्केट के दुकानदार अनूप यादव के मुताबिक, आग के कारण 100 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं. 4 मंजिल बिल्डिंग आग के कारण ढह गईं. लेकिन अभी तक आग पर काबू नही पाया गया. आग अब भागीरथ पैलेस से हरिराम मार्केट तक पहुंच रही है.

एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लगी आग
बताते चलें कि यहां एशिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मानी जाती है. इस मार्केट में ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री होती है. इसमें कॉपर, वायर, घर में इस्तेमाल होने वाली फैंसी लाइट का काम होता है. यहां विदेश से सामान की सप्लाई होती है.

एक दुकान में आग लगी और AC का कंप्रेशर फटते ही भड़की
भागीरथ पैलेस मार्केट एसोसिएशन के सेक्रेटरी गोपाल सिंगला के मुताबिक, आग में लगभग दो बिल्डिंग पूरी तरीके से ढह गई हैं. सबसे पहले एक छोटी-सी दुकान में आग लगी थी. उसके बाद आग पास में लगे एक AC तक पहुंच गई और उसका कंप्रेशर फट गया. जिसके बाद आग भड़क गई और दूसरे बिल्डिंग में जा पहुंची.

सैकड़ों करोड़ रुपए का हो चुका नुकसान
फायर ब्रिगेड की टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी सही तरीके से बिल्डिंगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण आग लगातार बढ़ती जा रही है. आज पूरे दिन मार्केट बंद रहा. आग लगने से सैकड़ों करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है. अगर आग नहीं बुझी तो करोड़ों रुपए का और भी नुकसान होगा.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...