9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

Published on

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 11.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक उनकी छाती और सिर पर गोलियां लगी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुवेंदु अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं। इस हमले में ड्राइवर समेत तीन और लोग जख्मी हुए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो से घर जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां रथ के सीने में लगीं। उन्हें तुरंत पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में रथ के ड्राइवर और 2 लोग जख्मी हुए हैं। उनका भी इलाज जारी है।

TMC ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की

रथ की हत्या के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने के आरोप लगने पर पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी किया। इसमें कहा… हम माध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए।

 

उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में अस्पताल के बाहर लगी भीड़

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम इलाके में हुई।

 

भाजपा विधायक अर्जुन सिंह बोले- सेंट्रल फोर्स को फायरिंग करने का ऑर्डर देना चाहिए

नोआपाड़ा भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने कहा- सेंट्रल फोर्स को फायरिंग करने का ऑर्डर देना चाहिए। इन लोगों को ढूंढकर खत्म करना चाहिए। तभी वे सबक सीखेंगे। नहीं तो ये जिहादी पूरे बंगाल पर कब्जा कर लेंगे। मैं यह बात अभी भी दोहरा रहा हूं। बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रहीं जिहादी ताकतों को करारा जवाब देने के लिए BSF को सख्त ऑर्डर देने चाहिए।

शुभेंदु अधिकारी बोले- TMC को हर चीज का विरोध करने की आदत

BJP नेता शुभेंदु सरकार ने कहा कि टीएमसी को हर चीज का विरोध करने की आदत हो गई है। उन्होंने पिछले कई सालों में पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है। अब अगर वे ड्रामा करने आएंगे तो लोग उन्हें समझ जाएंगे। इसीलिए उन्हें ऐसे नतीजे भुगतने पड़े हैं।

 

दिलीप घोष बोले- बुलडोजर डर का नहीं बदलाव का सिंबल

कोलकाता में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि बुलडोजर डर का नहीं, बल्कि बदलाव (परिवर्तन) का सिंबल है। उनका कहना है कि इसका मकसद भ्रष्टाचार, अपराध और विकास में बदलावों को खत्म करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई सरकार शांति, विकास और कानून व्यवस्था पर सख्ती से काम करेगी।
घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर 15 साल के कुशासन का आरोप लगाए हुए कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी बदले की नहीं बल्कि बदलाव की राजनीति करती है और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करेगी।

सुवेंदु बोले- टीएमसी के ऑफिसों से सिंडिकेट राज चलता था

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई जरूरत नहीं है और सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने सरकारी पैसे और जबरन वसूली के जरिए कई पार्टी ऑफिस खोले, जो जनता के काम के लिए नहीं थे। इन ऑफिसों के जरिए सिंडिकेट राज चलता था और वसूली होती थी।
उन्होंने संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोगों का आरोप है कि शाहजहां शेख इन ऑफिसों में महिलाओं को बुलाकर उनके साथ गलत काम करता था।
साथ ही उन्होंने अपील की है कि कोई भी हिंसा न करें और दूसरी पार्टी के ऑफिस को भी नुकसान न पहुंचाएं।

अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा पर बोले- कानूनी कदम उठाएंगे

राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं पर TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- हम इसे कानूनी कदम पर उठाएंगे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैंने कल इस पर बात की थी।

 

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...