12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभोपालराज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

Published on

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव एवं सदस्य बारे लाल अहिरवार, राम लाल मालवीय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमन्त खंडेलवाल एवं भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति के नेतृत्व में पितृ पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्रदेश कार्यालय से विशाल वाहन रैली के रूप में बोर्ड ऑफ़िस चौराहा डॉआंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शौर्य स्मारक चौराहा पर श्रद्धेय अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीधे राजीव गांधी श्यामला हिल्स कार्यालय में पद भार ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंत्री, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, सांसद माया नारोलिया, विधायक भगवान दास सबनानी, वरिष्ठ विधायक प्रदीप लहरिया, विधायक विष्णु खत्री, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भोपाल नगर सरकार के मंत्री जितेन्द्र शुक्ला, छाया ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार,पार्षद शीला रामबाबू पाटीदार, पार्षद शक्ति राव, पार्षद राजू राठौर, पार्षद बबीता डोंगरे, मिसरोद भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोनिका ठाकुर, आनंद नगर मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला, भोजपाल महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन बंजारे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह लोधी एवं प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के पदाधिकारीगण एवं अनुसूचित वर्ग के बहने एवं भाई पद भार ग्रहण समारोह में शामिल सभी का कोटि कोटि आभार।

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

More like this

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...