12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप में हार के बाद BCCI का एक्शन जारी, इस दिग्गज...

वर्ल्ड कप में हार के बाद BCCI का एक्शन जारी, इस दिग्गज की टीम से छुट्टी!

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) फुल एक्शन मोड में आ चुकी है. कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था. अब बीसीसीआई एक और फैसला लिया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन का कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू नहीं करने जा रही है. यानी कि वह बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही पैडी अप्टन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. साउथ अफ्रीका के रहने वाले पैडी अप्टन हेड कोच राहुल द्रविड़ के पसंदीदा माने जाते हैं और द्रविड़ की सलाह पर ही उन्हें 53 वर्षीय अप्टन को मेंटल कंडीशनिंग नियुक्त किया गया था. 53 वर्षीय अप्टन बीसीसीआई इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के जरिए भारतीय दल के साथ जुड़े.

सुनील गावस्कर भी हुए थे नाराज
टी20 विश्व कप 2022 के दौरान महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर पैडी अप्टन के प्रति नाराजगी जताई थी. जब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में केएल राहुल फ्लॉप हो गए तो जिसके बाद लिटिल मास्टर ने पैडी अप्टन को सलाह दी थी कि उन्हें राहुल के साथ काम करना चाहिए. अप्टन को खिलाड़ियों पर से प्रेशर हटाने में मदद करने के वास्ते मदद करने के लिए रखा गया था जिसमें वह कुछ हद तक सफल रहे थे. उदाहरण के लिए अप्टन की सलाह विराट कोहली के काफी काम आई थी और वह फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे हैं.

पहले भी टीम इंडिया के साथ काम कर चुके थे अप्टन
भारतीय टीम के साथ 2008-11 के दौरान ने पहले कार्यकाल में पैडी ने मेंटल कंडीशनिंग कोच और रणनीतिक कोच की दोहरी भूमिका में काम किया. उस दौरान हेड कोच गैरी कर्स्टन, द्रविड़ सहित बहुत सारे खिलाड़ियों के साथ उनका अच्छा तालमेल रहा था. भारत उस दौर में वर्ल्ड कप जीतने के अलावा टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर भी पहुंचा था. बाद में राहुल द्रविड़ और पैडी अप्टन ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ भी एक साथ काम किया था.

आईपीएल में कोचिंग का है लंबा अनुभव
2011 विश्व कप कप के बाद पैडी अप्टन बतौर परफॉर्मेंस डायरेक्टर साउथ अफ्रीकी टीम से जुड़े थे और 2014 तक वह उस भूमिका में रहे. पैडी उप्टन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, और पुणे वॉरियर्स के साथ काम कर चुके हैं. साथ ही अप्टन पीएसएल फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स और बिग बैश में भाग लेने वाली सिडनी थंडर टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...