6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयतब MCD कर्मचारियों को बनाया था 'मुर्गा'... पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने वाले...

तब MCD कर्मचारियों को बनाया था ‘मुर्गा’… पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने वाले आसिफ खान की कुंडली

Published on

नई दिल्ली

शाहीन बाग में भाषण के दौरान एक SI से बदतमीजी करने और गाली-गलौच करने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के SI अक्षय ने आसिफ खान और अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता और दो अन्य साथियों पर यह कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस इस मामले से जुड़े और लोगों की भी तलाश कर रही है। हालांकि आसिफ खान पहले भी इस तरह के मामलों के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं। साल 2021 में उनपर दिल्ली एमसीडी के कर्मचारियों से मारपीट और उन्हें मुर्गा बुनाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

एमसीडी कर्मचारियों को बनाया था मुर्गा
आज से ठीक एक साल पहले यानी साल 2021 में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने एमसीडी कर्मचारियों के साथ भी बदतमीजी की थी। यही नहीं उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों के साथ मारपीट के अलावा उन्हें मुर्गा भी बनाया था। आसिफ खान का यह वीडियो उस समय काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एमसीडी इंस्पेक्टर कि शिकायत पर मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। शाहीन बाग पुलिस ने आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में भी पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने आसिफ खान को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजने का आदेश दिया था।

वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता एमसीडी की तरफ से कांग्रेस के बैनर पोस्टर हटाए जाने पर भड़कते हुए नजर आए थे। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि ये लोग सिर्फ कांग्रेस के ही बानर पोस्टर हटाते हैं। इन्हें किसी अन्य दलों के बैनर पोस्टर नजर नहीं आते हैं। वीडियो में डंडों से पिटाई के दौरान कर्मचारी पूर्व विधायक के सामने हाथ जोड़े नजर आए। वहीं, कांग्रेस नेता लगातार गाली दे रहे थे। वह कर्मचारियों की बातों को लगातार नजरअंदाज करते हुए उन्हें पीटते नजर आ रहे थे।

अब ताजा मामला भी जान लीजिए
ठीक एक साल बाद अतीत से सबक न लेते हुए आसिफ मोहम्मद खान ने इस बार दिल्ली पुलिस के SI से ही पंगा ले लिया। आसिफ मोहम्मद खान दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में अपने लोगों के बीच भाषण दे रहे थे। इस दौरान आसिफ मोहम्मद खान ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसपर वहां मौजूद एसआई अक्षय ने आपत्ति जताई। एसआई की आपत्ति पर चुप होने के बजाय आसिफ खान उल्टे दिल्ली पुलिस के जवान से ही भिड़ गए। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच और बदतमीजी करने की कोशिश की। एसआई ने अपने ऊपर हुई इस घटना की शिकायत शाहीन बाग थाना में दर्ज कराई जिसके बाद आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उनके साथ मौजूद दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...