6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल में आफताब की पहली रात, चैन से सोया, टेंशन फ्री...

तिहाड़ जेल में आफताब की पहली रात, चैन से सोया, टेंशन फ्री दिखाई दिया

Published on

नई दिल्ली,

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है. आफताब को तिहाड़ की जेल नंबर चार में रखा गया है. हालांकि उसे सुरक्षा कारणों की वजह से अलग सेल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. तिहाड़ में उसे एकदम टेंशन फ्री देखा गया है. श्रद्धा केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को उल्टी-सीधी जानकारी दे रहा आफताब अब तिहाड़ जेल पहुंच चुका है. जेल में आफताब की पहली रात आराम से कटी. जेल सूत्रों की मानें तो आफताब चैन से सोता रहा. इससे पहले थाने की हवालात में भी वो हर वक्त बेफिक्र सोता रहता था. और यही सिलसिला तिहाड में भी जारी रहा.

पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना करने के बाद अब कोर्ट ने उसे तिहाड़ भेज दिया है. उसकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट है और सभी एहतियाती इंतजाम किए गए हैं. जिल सेल में उसे रखा गया है, उसके बाहर हमेशा एक पुलिसकर्मी तैनात रहता है, जो उस पर नजर रखता है. ये वो सेल होती है जिससे कैदी को जल्दी नहीं निकाला जाता. सीसीटीवी से भी उस पर बराबर नजर रखी जा रही है. आफताब को खाना देने से पहले भी उसकी जांच की जाती है. कुल मिलाकर आफताब तिहाड जेल में कोई गड़बड़ करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है.

अस्पताल से हुई केस की सुनवाई
श्रद्धा केस की सुनवाई भी शनिवार को खास अंदाज में हुई. पुलिस ने जज से गुजारिश की कि अस्पताल में ही स्पेशल कोर्ट लगाकर सुनवाई कर ली जाए. इस पर जज राजी हो गए और अस्पताल पहुंच गए जहां सुनवाई के बाद आफताब को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का फैसला किया गया.

कल हो सकता है नार्को टेस्ट
पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले ही आफताब के नार्को टेस्ट की भी तैयारी कर ली है. सूत्रों की मानें तो शनिवार को जब रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में आफताब का मेडिकल हुआ तो उसमें वो जांचें की गई जो नार्को टेस्ट के लिए जरूरी हैं. ऐसी संभावना है कि उसका नार्को टेस्ट सोमवार को कराया जाए.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...