9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलहैलो पाकिस्तान... खेलने पहुंचे बेन स्टोक्स के ट्वीट पर इंडो-पाक फैंस क्यों...

हैलो पाकिस्तान… खेलने पहुंचे बेन स्टोक्स के ट्वीट पर इंडो-पाक फैंस क्यों भिड़ गए?

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम 17 साल बाद पाकिस्तान आई है। 2005 के बाद से यह अंग्रेजों का पहला दौरा है। टीम रविवार तड़के इस्लामाबाद पहुंची। कप्तान बेन स्टोक्स ने ट्वीट किया, ‘हैलो पाकिस्तान’… । पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होनी ही थी। रिप्लाइज की बाढ़ आ गई। भारत-पाकिस्तान के दो फैन तो आपस में भिड़ गए। वैसे याद रखना चाहिए कि इंग्लैंड को पिछले साल टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान का दौरा करना था, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद दौरा रद्द कर दिया। तब इंग्लैंड भी वापस चला गया था।

बेन स्टोक्स के ट्वीट पर वैसे तो कई लोगों ने रिएक्ट किया। पाकिस्तानी तो खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं। ट्विटर पर त्योहार सी रौनक है। मगर जैसे ही पाकिस्तान में आतंकवाद का जिक्र हुआ, मिर्ची लग गई। अर्जुन ने रिप्लाई किया, ‘बेन स्टोक्स वहां सुरक्षित रहना। बिना सिक्योरिटी के बाहर मत निकलना। वैसे नीचे बवाल पढ़ने से पहले जान लीजिए कि तीन मैचों की यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। इसकी तालिका में पाकिस्तान पांचवें और इंग्लैंड सातवें स्थान पर है।ट्विटर बायो के हिसाब से पाकिस्तान लाहौर के रहने वाले मोहम्मद अली ने बीच में यूपी को घसीट लिया।

1 दिसंबर से टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड की टीम इस्लामाबाद से सटे रावलपिंडी में आगामी गुरुवार से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट नौ से 13 दिसंबर तक मुल्तान में खेला जाएगा। इंग्लैंड का दौरा 17 से 21 दिसंबर तक कराची में अंतिम टेस्ट के साथ खत्म होगा। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान में सात मैचों की टी-20 मैचों की श्रृंखला में जीत दर्ज की थी।

टेंशन में पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पूर्वी पंजाब प्रांत के जिले वजीराबाद में मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद इस दौरे को लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ी चिंतित हो गए थे । स्टोक्स ने पिछले शुक्रवार को अबू धाबी में कहा था, ‘इंग्लैंड को पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है। हाल ही में इमरान खान के साथ जो हुआ उससे थोड़ी चिंता हुई, लेकिन हमारे पास रेग डिकैसन हैं, जो कई वर्षों तक इंग्लैंड के साथ सुरक्षाकर्मी रहे हैं, और हमे उन पर भरोसा है।’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...