6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयकैसे अकेले पुलिसवाले ने आफताब को मारने के लिए तलवार लेकर खड़ी...

कैसे अकेले पुलिसवाले ने आफताब को मारने के लिए तलवार लेकर खड़ी भीड़ को थाम लिया

Published on

नई दिल्ली

लाइव तस्वीरें हैरान करने वाली थीं। जिस वैन में अंदर आफताब था उसके गेट को खोल दिया गया और तलवार लिए लोग आक्रामक दिख रहे थे। ऐसा लगा जैसे वे मरने-मारने के इरादे से आए हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया और आज कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। उनकी पहचान गुरुग्राम के कुलदीप और निगम के रूप में हुई है। उनके हथियार भी जब्त किए गए हैं। लेकिन पुलिस के उस जांबाज ने उनसे मोर्चा न लिया होता तो कुछ भी हो सकता था। तलवार लहराते लोगों के सामने अकेला आया वो बहादुर अफसर एक हाथ में गन लेकर हमलावरों को चुनौती देता रहा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उसने वैन को सुरक्षित वहां से निकाला।

घटना पर हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, ‘इन कार्यकर्ताओं ने जो कुछ भी किया, अपनी व्यक्तिगत भावनाओं में आकर किया है। पूरे देश को पता है कि पूनावाला ने एक हिंदू लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर दिए… संगठन ऐसे किसी काम का समर्थन नहीं करता है जो भारत के संविधान के खिलाफ है। हम कानून में विश्वास करते हैं।’ इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है क्योंकि पहले से ऐसे इनपुट थे कि हमला हो सकता है। इससे पहले पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध भी किया था कि आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की अनुमति दी जाए। तब पुलिस ने कहा था कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है कि कुछ धार्मिक संगठन और शरारती तत्व आरोपी पर हमला कर सकते हैं।

पुलिस वैन को किया ओवरटेक और…
लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को कल पॉलीग्राफ जांच के लिए एफएसएल ले जाया गया था। शाम को छह बज कर 45 मिनट पर तलवारें लिए हमलावरों ने वैन को घेर लिया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए एक पुलिसकर्मी ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली। एक क्लिप में हमलावरों को यह कहते सुना गया कि वे हिंदू सेना के लोग हैं और पूनावाला के टुकड़े-टुकड़े करके श्रद्धा वालकर की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। जैसे ही पुलिस वैन रुकी हथियारबंद लोग उसे पीटने लगे। ड्राइवर ने बैक कर गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन वे पीछे भागते रहे।

इसी दौरान एक हमलावर ने वैन के पीछे का गेट खोल दिया। हालांकि दरवाजा थोड़ा सा पहले से ही खुला था और एक पुलिसकर्मी अपनी राइफल ताने हुए था। इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर ने गाड़ी से उतरकर मोर्चा संभाला। हवा में अपनी रिवॉल्वर लहराई और हमलावरों को पीछे हटने को कहा जिससे गाड़ी आगे जा सके। वह गाड़ी के साथ-साथ कुछ दूरी तक दौड़ते रहे। हमलवार फिर दौड़े लेकिन इस बार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

मैं आफताब के 70 टुकड़े कर दूंगा…
डीसीपी रोहिणी जी. एस. सिद्धू ने बताया, ‘हमारा स्टाफ पहले से लोकेशन पर तैनात था और जल्द ही हालात को काबू में कर लिया गया।’ दोनों में से एक हमलावर कुलदीप कार की बिक्री-खरीद का काम करता है और निगम ट्रक ड्राइवर है। जेन एस्टिलो कार से करीब 4-5 लोग आए थे। पुलिस अधिकारी ने साफ कहा कि किसी ने भी फायर नहीं किया था और गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी को चोट लगी।

हमलावरों ने गाड़ी में कई तलवार रखे थे। इनमें से एक ने पत्रकारों से कहा कि वह श्रद्धा की हत्या का बदला लेने के लिए आफताब के 70 टुकड़े कर देगा। एक अधिकारी ने TOI को बताया कि ये लोग टीवी पर आरोपी के मूवमेंट की निगरानी कर रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के पास जेल से कैदियों को लाने-पहुंचाने की जिम्मेदारी है। आफताब के साथ पांच पुलिसवाले वैन में मौजूद थे। उसकी सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...