9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलफीफा वर्ल्ड कप की तैयारी में हुई कितने मजदूरों की मौत, अधिकारी...

फीफा वर्ल्ड कप की तैयारी में हुई कितने मजदूरों की मौत, अधिकारी के खुलासे से पकड़ा गया कतर का झूठ!

Published on

दोहा

फीफा विश्व कप के आयोजन से जुड़े कतर के एक शीर्ष अधिकारी ने पहली बार टूर्नामेंट से जुड़े मजदूरों की मौत के आंकड़े को ‘400 से 500 के बीच’ रखा है जो दोहा की ओर से इससे पहले बताई गई किसी भी संख्या से काफी अधिक है। कतर की ‘डिलीवरी और लीगेसी’ से जुड़ी शीर्ष समिति के महासचिव हसन अल-थावाडी ने ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मोर्गन को साक्षात्कार में यह आंकड़ा बताया।

इसने मानवाधिकार समूहों द्वारा आलोचना और तेज होने की आशंका है। मानवाधिकार समूह पश्चिम एशिया के पहले विश्व कप की मेजबानी करने के लिए 200 अरब डॉलर से अधिक के स्टेडियम, मेट्रो लाइन और टूर्नामेंट के लिए आवश्यक नए बुनियादी ढांचे के निर्माण के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मौत के आंकड़े के लिए कतर की आलोचना करते रहे हैं।

शीर्ष समिति और कतर की सरकार ने मंगलवार को प्रतिक्रिया के आग्रह पर कोई जवाब नहीं दिया। मोर्गन ने साक्षात्कार का एक अंश ऑनलाइन डाला है जिसमें वह हसन से पूछते हैं, ‘विश्व कप से जुड़े कार्य करने के परिणाम स्वरूप प्रवासी श्रमिकों की मौत से जुड़ा ईमानदार, यथार्थवादी आंकड़ा क्या है?’हसन ने कहा, ‘अनुमान 400 के आसपास है, 400 और 500 के बीच। मेरे पास सटीक संख्या नहीं है।’ लेकिन इस आंकड़े पर इससे पहले सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की गई थी।

2014 से 2021 के अंत तक की शीर्ष समिति की रिपोर्ट में केवल विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्टेडियमों के निर्माण और नवीनीकरण में शामिल श्रमिकों की मृत्यु की संख्या शामिल है। जारी किए गए आंकड़ों में मौतों की कुल संख्या 40 बताई गई। इनमें से 37 मौत को कतर काम से इतर की घटनाओं के रूप में वर्णित करता है जैसे कि दिल का दौरा पड़ा। तीन मौत कार्यस्थल की घटनाओं से जुड़ी हैं। एक रिपोर्ट में महामारी के बीच कोरोना वायरस से एक कर्मचारी की मृत्यु को अलग से सूचीबद्ध किया गया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...