14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedविस्तारा का एयर इंडिया में होगा विलय, दूसरी एयरलाइंस कंपनियों को बड़ा...

विस्तारा का एयर इंडिया में होगा विलय, दूसरी एयरलाइंस कंपनियों को बड़ा झटका देगी टाटा

Published on

नई दिल्ली

टाटा ग्रुप ने मार्च 2024 तक अपनी एयरलाइंस विस्तारा और एयर इंडिया के विलय की घोषणा कर दी है। काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि टाटा ग्रुप अपनी सारे एयरलाइन कारोबार को एक साथ ला सकता है। सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (SIA) ने भी मंगलवार को विस्तारा-एयर इंडिया विलय की पुष्टि की है। एयरलाइन ने कहा कि विस्तारा के एयर इंडिया में विलय के बाद वह एयर इंडिया में 25.1 फीसदी की मालिक बन जाएगी। टाटा ग्रुप की इस समय विस्तारा में 51 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी बची 49 फीसदी हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइन के पास है।

2,058 करोड़ रुपये का होगा निवेश
इस लेनदेन के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइन एयर इंडिया में 2,058.5 करोड़ रुपये भी निवेश करेगी। एक प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘इस प्रस्तावित मर्जर के लिए अभी कई मंजूरियां लेनी बाकी हैं। इस विलय के पूरे होने के बाद सिंगापुर एयरलाइन के पास एयर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।’

एयर इंडिया बन जाएगी देश की सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन
टाटा ग्रुप ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस विलय के बाद एयर इंडिया 218 एयरक्राफ्ट्स के साथ देश की प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन बन जाएगी। इस विलय से एयर इंडिया भारत की सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन जाएगी। साथ ही यह देश की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन बन जाएगी।

टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस का ज्वाइंट वेंचर है विस्तारा
एयर इंडिया पूरी तरह टाटा संस के स्वामित्व वाली एयरलाइन है। यह देश की प्रमुख एयरलाइन है। टाटा संस ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Talace के जरिए 27 जनवरी 2022 को एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। वहीं, विस्तारा अभी टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड का ज्वाइंट वेंचर है। इसकी स्थापना साल 2013 में हुई थी। यह मिडिल ईस्ट, एशिया और यूरोप में अंतरराष्ट्रीय परिचालन के साथ भारत की प्रमुख फुल-सर्विस एयरलाइन है।टाटा समूह की एयरएशिया इंडिया में भी 83.67 फीसदी हिस्सेदारी है। शेष 16.33 फीसदी हिस्सेदारी मलेशियाई समूह एयरएशिया के पास है। टाटा ग्रुप एयर एशिया इंडिया का भी एयर इंडिया में विलय कर सकता है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...