9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलरोनाल्डो ने दागा था गोल, किसी और ने नहीं! पुर्तगाल FIFA से...

रोनाल्डो ने दागा था गोल, किसी और ने नहीं! पुर्तगाल FIFA से करेगा शिकायत

Published on

दोहा,

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में रोमांचक मुकाबलों के बीच कई विवाद भी सामने आ रहे हैं. हाल ही में वर्ल्ड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. जिसको लेकर उनकी टीम पुर्तगाल और फेडरेशन भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. अब यह विवाद फीफा तक पहुंचने वाला है. दरअसल, सोमवार (28 नवंबर) देर रात को पुर्तगाल और उरुग्वे का मुकाबला हुआ, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने 2-0 से जीत दर्ज की. इस मैच के हीरो पुर्तगाली मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडीस रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए दो गोल दागे और धमाल मचा दिया.

इस तरह पहले गोल को लेकर हुआ विवाद
मगर इसी को लेकर भी एक विवाद हुआ. दरअसल, ब्रूनो ने मैच का पहला गोल 54वें मिनट में दागा था. जब ब्रूनो ने बॉल को क्रॉस हिट किया और बॉल सीधा गोलपोस्ट के पास गई. तब वहां रोनाल्डो खड़े थे, उन्होंने बॉल को हेड मारने की कोशिश की. बॉल सीधा गोल पोस्ट में चली गई. यहां पहले गोल को अपना समझ रोनाल्डो जश्न मनाने लगे थे.

फिर जब रेफरी ने गोल को चेक किया, तब मालूम पड़ा कि यह गोल रोनाल्डो का नहीं बल्कि ब्रूनो फर्नांडीस का ही था और बाद में गोल उन्हें ही अवॉर्ड किया गया. मगर पहले फ्रेम में ऐसा ही लगा जैसे बॉल हल्का-सा रोनाल्डो के सिर को टच हुई है. मगर रेफरी के चेक करने पर पता चला था कि ब्रूनो की किक से ही बॉल सीधा गोल पोस्ट में चली गई थी.

अब पुर्तगाल फेडरेशन करेगा फीफा से शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेफरी के इतर पुर्तगाल फेडरेशन का मानना है कि यह गोल रोनाल्डो का ही था. वो इस बात का सबूत तक देने को तैयार है. इसी को लेकर पुर्तगाल अब फीफा में शिकायत करने का मन बना लिया है. हालांकि यह सबूत क्या है? इसका पता अब तक नहीं चल सका है.

गोल किसने किया मायने नहीं रखता: ब्रूनो
ब्रूनो फर्नांडीस ने इस मामले में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि गोल किसने किया है यह मायने नहीं रखता है. उस वक्त मुझे यही लगा था कि रोनाल्डो ने बॉल को छुआ है. मैं तो उन्हें बॉल पास कर रहा था. मगर सबसे जरूरी यही था कि हमने एक मजबूत टीम के खिलाफ मैच जीता है. हमारा एक ही लक्ष्य है कि हम अगले सभी मैच जीतें.’ बता दें कि पुर्तगाल ने इस वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती मैच जीत लिए हैं. पहले मैच में घाना को 3-2 से मात देने के बाद अब उरुग्वे को 2-0 से मात दे दी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...