9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलभाई, मेरी इंग्लिश खत्म... पत्रकार ने अंग्रेजी में पूछा सवाल, पाक क्रिकेटर...

भाई, मेरी इंग्लिश खत्म… पत्रकार ने अंग्रेजी में पूछा सवाल, पाक क्रिकेटर नसीम शाह ने सरेंडर कर दिया

Published on

नई दिल्ली

नसीम शाह पाकिस्तान की युवा सनसनी हैं। वाइट बॉल फॉर्मेट में तूफानी गेंदबाजी करते हैं। लोगों का अपना मुरीद बना चुके हैं। अब टेस्ट क्रिकेट के लिए भी पूरी तरह तैयार है। इंग्लैंड की टीम अरसे बाद पाकिस्तानी दौरे पर है। 19 वर्षीय राइट आर्म फास्ट बॉलर नसीम शाह अब इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के मेन गेंदबाजों में से एक हैं। 1 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले नसीम शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए, जहां एक सवाल के जवाब पर उन्होंने हंसा-हंसाकर लोगों को लोटपोट कर दिया।

एक रिपोर्टर ने नसीम से जेम्स एंडरसन के पिछले दो दशकों में खेल में योगदान के बारे में पूछा। एंडरसन के इतने लंबे करियर पर शाह ने कहा, ‘वह महान खिलाड़ी हैं, हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं और जब भी हम मिलते हैं हम कुछ न कुछ चर्चा करते हैं। वह 40 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं और फिट है, इसलिए आप कल्पना कर सकते हैं कि वह कितनी मेहनत कर रहे हैं।

इसके बाद रिपोर्टर ने नसीम शाह से स्पीड और स्किल पर भी एक सवाल पूछ लिया। नसीम ने यहां बड़ी बेबाकी से जवाब दिया कि वह केवल 30 परसेंट अंग्रेजी ही जानते हैं और उसमें और कुछ नहीं जोड़ सकते। नसीम की इस बात से पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। नसीम ने कहा, ‘भाई…. मैं बस 30 पर्सेंट इंग्लिश जानता हूं। मेरी इंग्लिश अब खत्म हो गई है, ओके?

इंजर्ड होने के चलते टेस्ट सीरीज में शाहीन शाह अफरीदी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में नसीम नई गेंद से टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। नसीम ने एशिय कप के पांच मैचों में सात विकेट लिए थे, लेकिन इसके बाद वह टी-20 विश्व कप 2022 में सात मैचों में तीन विकेट ही झटक पाए। वैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को अपने शेष पांच मैचों में से अधिकतर जीतना होगा।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...