10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे कर्मचारी का जादू! यात्री ने ₹500 का नोट दिया, शख्स ने...

रेलवे कर्मचारी का जादू! यात्री ने ₹500 का नोट दिया, शख्स ने उसे ऐसे बना दिया 20 रुपये का नोट

Published on

अगर आप सोचते हैं कि अब तो ऑनलाइन टिकट का जमाना है, तो भैया… आपको बता दें कि आज भी भारी संख्या में लोग काउंटर से ही टिकट खरीदते हैं। ऐसे में तमाम यात्री इतनी जल्दबाजी रहती है कि कभी-कभार वह टिकट काउंटर वाले से अपना छुट्टा भी लेना भूल जाते हैं। ऐसे में जब पब्लिक ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। यह मामला दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का है, जहां एक यात्री ने टिकट खरीदने के दौरान रेलवे कर्मचारी की उस करतूत को कैमरे में कैद कर लिया, जिसे देखने के बाद आप भी काउंटर से टिकट खरीदते समय और सतर्क हो जाएंगे। दरअसल, वीडियो फिल्माने वाला बंदा टिकट खरीदने के लिए रेलवे कर्मचारी को 500 रुपये का नोट देता है। लेकिन जब कर्मचारी 500 के नोट को चतुराई से 20 रुपये में बदलता है तो उसकी चालाकी कैमरे में कैद हो जाती है।

सोशल मीडिया पर छाया धोखाधड़ी का ये मामला
यह वीडियो 25 नवंबर को ट्विटर हैंडल Rail Whispers से शेयर करते हुए दावा किया गया कि ये क्लिप 22 नवंबर का है, जो निजामुद्दीन स्टेशन बुकिंग ऑफिस का है। जहां 500 रुपये के नोट को बुकिंग क्लर्क द्वारा 20 रुपये के नोट में बदल दिया गया। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 37 हजार से अधिक व्यूज, लगभग चार हजार लाइक्स और 2 हजार के करीब रीट्वीट्स मिल चुके हैं। यूजर्स लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तमाम यूजर्स ने कर्मचारी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की गुजारिश की, तो कुछ ने लिखा कि अच्छा हुआ यात्री ने वीडियो बना लिया वरना उसके साथ तगड़ी धोखाधड़ी हो जाती। कुछ ने लिखा कि शख्स ने इसलिए वीडियो बनाया क्योंकि कर्मचारी ने पहले भी इस तरह से लोगों को धोखा दिया होगा। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में लिखें।

कर्मचारी के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई
इस 15 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि जब यात्री सुपरफास्ट ग्वालियर ट्रेन का टिकट मांगते हुए रेलवे कर्मचारी को 500 रुपये का नोट देता है तो कर्मचारी बड़ी चतुराई से 20 रुपये के नोट के साथ उसे बदल देता है। यात्री का ध्यान भटकाने के लिए वह उससे दो बार ट्रेन का नाम पूछता है। इतना ही नहीं, वह 125 रुपये की कीमत का टिकट जारी करने के लिए शख्स से और पैसे की मांग करता है। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो इसने रेलवे सेवा और दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे (DRM दिल्ली NR) का भी ध्यान आकर्षित किया। इस पोस्ट का जवाब देते हुए, संबंधित रेलवे अधिकारियों ने कहा, ‘कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...