9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड सीरीज के बाद कोहली-रोहित-धवन को नुकसान, वनडे रैंकिंग में लुढ़के

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद कोहली-रोहित-धवन को नुकसान, वनडे रैंकिंग में लुढ़के

Published on

नई दिल्ली,

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (30 नवंबर) को वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय प्लेयर्स को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रहे शिखर धवन को भी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है. धवन के साथ ही नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि यह दोनों न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए थे. दोनों को आराम दिया गया था. ब्रेक के चलते ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों ने पीछे कर दिया है.

धवन को दो पायदान का हुआ नुकसान
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-1 से गंवा दी है. दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. मगर तीनों मैचों में धवन की बैटिंग आई और उन्होंने कुल 103 रन ही बनाए. इसका प्रदर्शन के चलते उन्हें रैंकिंग में 2 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है. धवन फिसलकर 15वें नंबर पर आ गए हैं.

कोहली और रोहित ने भी नुकसान झेला
टॉप-10 वनडे बल्लेबाजों में दो ही भारतीय शामिल हैं. यह प्लेयर रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली हैं. इन दोनों को ही 1-1 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है. कोहली फिसलकर 8वें पायदान पर आ गए हैं, जबकि रोहित 9वें नंबर पर आ गए हैं. इन दोनों को इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो ने पछाड़ा है. बेयरस्टो दो पायदान की छलांग लगाकर 7वें नबंर पर आ गए हैं.

वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप पर काबिज हैं. पाकिस्तान के ही इमाम उल हक दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को फायदा हुआ है. वह दो पायदान की छलांग लगाकर 34वें नंबर पर आ गए हैं. 27वें नंबर पर काबिज श्रेयस अय्यर को भी फायदा हुआ है.

भारतीय गेंदबाजों को भी हुआ बड़ा नुकसान
वनडे गेंदबाजों के टॉप-10 में कोई भी भारतीय नहीं है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को 2-2 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है. बुमराह इस समय 14वें नंबर पर हैं. जबकि चहल 23वें और कुलदीप 26वें पायदान पर पहुंच गए हैं. चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा 4 पायदान फिसलकर 57वें नंबर पर आ गए हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...