9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल'मैच विनर हैं ऋषभ पंत...,' कप्तान धवन ने किया बचाव, बोले- संजू...

‘मैच विनर हैं ऋषभ पंत…,’ कप्तान धवन ने किया बचाव, बोले- संजू को करना होगा इंतजार

Published on

क्राइस्टचर्च,

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में भारतीय टीम ने पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज जीती, लेकिन उसके बाद वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी. इस सीरीज में शिखर धवन ने कप्तानी संभाली थी. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले.

मगर इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को सिर्फ एक ही बार मौका दिया गया. उन्हें सिर्फ एक वनडे मैच में खिलाकर ही बाहर कर दिया. इस मैच में संजू ने 36 रन बनाए थे. जबकि बतौर उपकप्तान दौरे पर गए ऋषभ पंत को सभी मैचों में खिलाया गया. जबकि पंत की फॉर्म बेहद खराब रही.

संजू को अभी औऱ इंतजार करना पड़ेगा
पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद बाकी दो वनडे मैच शुरू तो हुए, लेकिन बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका और उन्हें रद्द करना पड़ा. ऐसे में न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया. सीरीज खत्म होने के साथ ही एक बार फिर संजू के फैन भड़क गए हैं. ज्यादातर दिग्गज भी संजू का सपोर्ट कर रहे हैं.

जबकि बतौर वनडे कप्तान न्यूजीलैंड दौरे पर गए शिखर धवन का ऐसा मानना नहीं है. उन्होंने तीसरे वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंत ने इंग्लैंड में खेले गए पिछले मैच में शतक लगाया था. वह मैच विनर खिलाड़ी है. उसे बैक करना जरूरी है. जबकि संजू सैमसन अपनी जगह हैं. उन्हें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इंतजार करना पड़ेगा.

‘एनालिसिस करके ही फैसले लिए जाते हैं’
संजू सैमसन की बजाय ऋषभ पंत को मौका देने को लेकर धवन ने कहा, ‘मुश्किल तो नहीं थी. जैसे ऋषभ है. उसने इंग्लैंड में पिछला वनडे खेला था, तो उसमें उसका 100 (शतक) था. बिल्कुल जिस प्लेयर ने वहां शतक किया हुआ था, तो उसे बैक किया जाता है. लार्जर पिक्चर देखी जाती है कि मैच विनर प्लेयर है, तो उसे कितना बैक करना है कितना नहीं. इन चीजों पर एनालिसिस करके ही फैसले लिए जाते हैं.’

धवन ने आगे कहा, ‘बिल्कुल संजू सैमसन अच्छा कर रहा है. वह अपनी जगह है. उसे जितने मौके मिले, उसने अच्छा किया. कई बार अच्छा करते हुए भी इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि पहले प्लेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया हुआ होता है. उसकी स्किल पता होती है कि वह मैच विनर है. उसे बैक की जरूरत होती है, तो उसे दी जाती है.’

यहां मिला अनुभव आगे काम आएगा
वनडे सीरीज से क्या पॉजिटिव चीज मिली? इस पर धवन ने कहा, ‘एक तो टीम बॉन्डिंग है. दूसरी बात है कि हमारी वनडे की मुख्य टीम बांग्लादेश में आएगी. ऐसा भी हो सकता है कि कोई प्लेयर चोटिल हो जाए, तो यह अनुभव वहां काम आएगा. यह सबसे बड़ा पॉजिटिव है. जितने भी हमारे यंग लड़के खेल रहे हैं, उन्हें एक आइडिया हो जाता है. अनुभव तो खेलकर ही आता है.’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...