7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलपोलैंड के गोलकीपर ने लाइव मैच में मेसी से लगाया सट्टा, हारने...

पोलैंड के गोलकीपर ने लाइव मैच में मेसी से लगाया सट्टा, हारने पर पूछा- क्या लगेगा बैन?

Published on

दोहा (कतर)

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के एक मुकाबले में अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हरा दिया। इस मुकाबले में लियोनेल मेसी को एक पेनल्टी मिली थी, लेकिन वह गोल नहीं कर सके। उनके शॉट को पोलैंड के गोलकीपर Wojciech Szczesny ने बड़ी चतुराई से रोक लिया। Wojciech Szczesny ने मैच के बाद एक खुलास किया, जिसके लिए उनपर बैन भी लग सकता है।

दरअसल, वह कतर के स्टेडियम 974 में उनकी टीम पर जीत के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के साथ 100 यूरा (8451 रुपये) की शर्त हार गए थे। एलेक्सिस मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज के गोल के दम पर 2021 कोपा अमेरिका विजेता अर्जेंटीना ने जीत हासिल करते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। दूसरी ओर, अर्जेंटीना से हारने के बावजूद पोलैंड ने भी नॉकआउट चरणों में जगह बना ली है।

रेफरी डैनी मैककेली की ओर से मेसी को पेनल्टी दिया जाना जुवेंटस के गोलकीपर को हैरान कर गया। इससे पहले वह मेसी से शर्त लगा चुके थे कि रेफरी उनकी अपील को खारिज कर देगा और इसके लिए 100 यूरो की शर्त लगाई थी। VAR की समीक्षा के बाद वह इस बात के लिए पूरे विश्वास में थे कि रेफरी मेसी को पेनल्टी नहीं देगा। इस बारे में उन्होंने बताया- हमने पेनल्टी से पहले बात की थी और मैंने कहा था कि मैं उनसे 100 यूरा की शर्त लगाऊंगा कि रेफरी इसे नहीं देने वाला है।

उन्होंने आगे कहा- …तो मैं मेसी के खिलाफ एक शर्त हार गया हूं। मुझे नहीं पता कि विश्व कप में इसकी अनुमति है या नहीं। मैं शायद इसके लिए प्रतिबंधित होने जा रहा हूं, लेकिन मुझे अभी परवाह नहीं है। मैं उन्हें भुगतान भी नहीं करने जा रहा हूं, क्योंकि उन्हें 100 यूरो की परवाह नहीं होगी। उनके पास खूब पैसे हैं। बता दें कि टूर्नामेंट में Szczesny की यह दूसरा पेनल्टी बचाव था।

इस बारे में उन्होंने कहा- मेसी की पेनल्टी शॉट को बचाने के लिए आपको कुछ किस्मत की भी जरूरत होती है। गोल चूकते ही मेसी विश्व कप गोल्डन बूट की दौड़ में मार्कस रैशफोर्ड, काइलियन एम्बाप्पे, कोडी गक्पो और एनर वालेंसिया के साथ तीन गोल तक पहुंचने से चूक गए।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...