7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलहारिस रऊफ को विराट कोहली से छक्के खाने का गम नहीं, बोले-...

हारिस रऊफ को विराट कोहली से छक्के खाने का गम नहीं, बोले- ये होते तो बेइज्जती होती

Published on

नई दिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेलते हुए आखिरी पलों में पासा पलट दिया था। उनकी खूंखार पारी के दौरान 19वें ओवर में लगाए गए हारिस रऊफ को दो छक्के करिश्माई रहे। हर कोई इन दोनों छक्कों को तारीफ कर चुका है, जबकि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल तो यहां तक कह चुके हैं कि विराट कोहली के अलावा कोई माई का लाल ये छक्के नहीं लगा सकता था। अब इस पर गेंदबाज हारिस रऊफ का बयान आया है।

कोहली ने छक्के मारे हैं, कोई गम नहीं…
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- यह सिर्फ कोहली ही कर सकते थे। वह जिस तरह से खेलते हैं और जिस तरह से मुझे छक्के लगाए। मेरा ख्याल है कि वैसे कोई मेरी गेंदों पर शॉट नहीं लगा सकता है। अगर मुझे दिनेश कार्तिक या हार्दिक पंड्या मारता तो मुझे दुख होता, लेकिन मुझे छक्के कोहली ने मारे तो उनकी अलग क्लास है। बता दें कि 160 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन अंत शानदार रहा था। 53 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाने वाले विराट ने मैच के हीरो थे।

हार्दिक पंड्या भी थे दोनों शॉट्स से हैरान
भारत को आखिरी आठ गेंद में 28 रन की जरूरत थी, लेकिन कोहली ने दो छक्के लगाकर मैच का पासा पलट दिया। भारत ने यह रोमांचक मुकाबला चार विकेट से जीता। दूसरे छोर पर खड़े होकर कोहली की बल्लेबाजी देखने वाले पंड्या ने कहा था, ‘मैंने कई छक्के लगाए हैं, लेकिन ये दो छक्के खास थे, क्योंकि हमारे लिए इनके क्या मायने थे। मैंने काफी क्रिकेट खेली है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोहली को छोड़कर ये दोनों छक्के कोई और जड़ सकता था।’

इस ओवर से पलटा मैच
इस बारे में विराट कोहली ने मैच के बाद कहा था, ‘हालात बहुत मुश्किल थे। एक के बाद एक विकेट गिर रहे थे। हमारे 34 रन पर चार निपट गए थे। मगर दूसरे एंड पर खड़ा हार्दिक मुझे विश्वास दिलाता रहा। कहता रहा कि हो जाएगा। हमें सही समय पर बाउंड्री मिलती गई। मुझे पता था कि हारिस रऊफ को अटैक किया तो वो लोग घबरा जाएंगे। 8 गेंद में 28 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में दो छक्के जरूरी थे। मुझे समझ नहीं आ रहा उन दो छक्के को कैसे एक्सप्लेन करूं। आखिर दो बॉल पर शॉट मारने के लिए ज्यादा हिलने की जरूरत नहीं थी। मेरा सारा फोकस बॉलर को आखिरी पल तक देखने पर था।’

ऐसा रहा था आखिरी ओवर
पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या को मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक और तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन निकाले। चौथी गेंद नो बॉल रही जिस पर कोहली ने छक्का जड़ दिया। अब तीन गेंद में छह रन चाहिए थे। अगली गेंद वाइड रही, जिसके बाद बाई के तीन रन बने, लेकिन पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर आर अश्विन ने टीम को जीत दिलाई।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...