7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलजोश-जोश में होश खो बैठीं नोरा, तिरंगे के 'अपमान' पर यूजर्स ने...

जोश-जोश में होश खो बैठीं नोरा, तिरंगे के ‘अपमान’ पर यूजर्स ने लगाई क्लास

Published on

देश ही नहीं दुनिया में भी नोरा फतेही के धमाकेदार डांस और ग्लैमरस लुक्स की चर्चा है. नोरा की इसी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में परफॉर्म करने का मौका मिला. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में नोरा ने जबरदस्त डांस किया. नोरा ने स्टेज पर तिरंगा लहराते हुए जय हिंद के नारे भी लगाए. मगर इस दौरान नोरा से भारी चूक हो गई, जिसकी वजह से वे ट्रोल हो रही हैं.

नोरा ने उल्टा लहराया तिरंगा
वीडियो में नोरा फतेही कहती हैं- इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम इस फेस्ट का हिस्सा हैं. हमारे म्यूजिक से, डांस से. नोरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग एक्साइटेड हो जाते हैं. वे हूटिंग करने लगते हैं. नोरा के साथ ऑडियंस भी जय हिंद के नारे लगाती है. स्टेडियम में इंडिया, इंडिया के नारे लगते हैं. नोरा का तिरंगा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मगर…

ट्रोल हुईं नोरा फतेही
नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने, लहराने और इसका अपमान करने का आरोप लग रहा है. सबसे पहले तो नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा दिया गया. स्टेज पर गिरे झंड़े को नोरा उठाकर लहराती दिखीं जैसे वो देश का तिरंगा नहीं कोई दुपट्टा हो. हद तो तब हुई जब नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया. दुपट्टे की तरह उसे लहराया और खुद पर लपेटा. नोरा ने जिस तरह स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े शख्स को लौटाया, उसकी भी आलोचना हो रही है.

नोरा फतेही का तिरंगा गलत पकड़ना, उल्टा लहराना विवादों में आ गया है. यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. शख्स ने लिखा- तिरंगे को गलत पकड़ा है. दूसरे ने लिखा- तिरंगे को देने का तरीका बहुत गलत था. ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था. यूजर लिखता है- नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करती. नोरा ने तिरंगे का अपमान किया. यूजर के मुताबिक, नोरा तिरंगे को लहराना तक नहीं जानतीं. ये अपमानजनक है. लोग नोरा फतेही की इस हरकत से काफी निराश हैं. नोरा की तरफ से अभी ट्रोलिंग पर कोई जवाब नहीं आया है.

नोरा को गलत तरीके से छुआ?
नोरा फतेही FIFA World Cup 2022 की वजह से चर्चा में हैं. उनके डांस वीडियोज वायरल हो रहे हैं. नोरा की डांस परफॉर्मेंस का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो को देख यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को बैकग्राउंड डांसर ने गलत तरीके से छुआ है. वहीं कुछ लोगों को लगता है ये महज गलतफहमी है. अब सच क्या है वो नोरा ही बेहतर बता सकती हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...