13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'रूस के खिलाफ गुट में भारत को घसीट रहा NATO, दक्षिण चीन...

‘रूस के खिलाफ गुट में भारत को घसीट रहा NATO, दक्षिण चीन सागर में आग से खेल रहा अमेरिका’

Published on

मॉस्को

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को नाटो पर आरोप लगाया कि वह चीन के पास तनाव को इस तरह बढ़ा रहा है, जिससे रूस के लिए जोखिम पैदा हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नाटो भारत को रूस के खिलाफ गुटों में शामिल करना चाहता है। लावरोव ने एक समाचार सम्मेलन में कहा, ‘दक्षिण चीन सागर अब उन क्षेत्रों में से एक बन रहा है जहां नाटो तनाव बढ़ाने के खिलाफ नहीं है, जैसा एक बार उन्होंने यूक्रेन में किया था।’ उन्होंने आगे कहा कि चीन इस तरह के उकसावे को गंभीरता से लेता है, ताइवान और ताइवान स्ट्रेट के अलावा बाकी क्षेत्रों में नाटो आग से खेल रहा है, जो रूसी संघ के लिए खतरा और जोखिम है। यह हमारे तटों के करीब है।

लावरोव ने आगे कहा कि बढ़ते तनाव के कारण ही रूस-चीन के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘असल बात यह है कि अमेरिका के नेतृत्व में नाटो सदस्य यूरोप में एक विस्फोटक स्थिति बनाने में लगे हैं। हर किसी को यह अच्छे से पता है।’ लावरोव ने अपने दावे को लेकर कोई सबूत नहीं दिया, लेकिन उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच AUKUS गठबंधन की ओर इशारा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नाटो भारत को रूसी-विरोधी और चीन विरोधी गुट में घसीटने की कोशिश कर रहा है।

प्राइस कैप से परेशान नहीं है रूस
सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि वह पश्चिमी देशों की ओर से प्रस्तावित रूसी क्रूड ऑयल पर प्राइस कैप से परेशान नहीं है। हम भारत और चीन जैसे भागीदारों के साथ सीधे बातचीत करेंगे, क्योंकि कीमत को उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच तय होना चाहिए। कोई थर्ड पार्टी, जिसने किसी को सजा देने का फैसला किया है वह इसे तय नहीं कर सकता। युद्ध में रूस को कमजोर करने के लिए G7 सदस्य क्रूड ऑयल के दाम पर कैप लगाना चाहते हैं।

युद्ध में 13,000 यूक्रेनी सैनिक की मौत
रूस यूक्रेन के युद्ध में अब तक 13,000 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार, मायखाइलो पोडोलीक ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले अगस्त के अंत में बताया गया था कि 9,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए थे।

Latest articles

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

सोशल मीडिया फ्रेंड ने होटल में बुलाकर की ज्यादती, शादी का झांसा देकर मुकरा आरोपी

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सोशल मीडिया फ्रेंड...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...