13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएलियन अटैक, परमाणु हमला, लैब बेबी... बाबा वेंगा ने 2023 के लिए...

एलियन अटैक, परमाणु हमला, लैब बेबी… बाबा वेंगा ने 2023 के लिए की हैं डरावनी भविष्यवाणियां

Published on

पेरिस

बुल्गारिया की बाबा वेंगा के 2023 के लिए की गई भविष्यवाणियों ने लोगों को डरा दिया है। बाबा वेंगा को मानने वाले दावा करते हैं कि उनकी की गई भविष्यवाणियां सही होती हैं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा ने अमेरिका में हुए 9/11 के हमलों और कुर्स्क पनडुब्बी त्रासदी सहित हाल के इतिहास की कुछ सबसे भयानक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। इस नेत्रहीन भविष्यवक्ता ने अपने निधन की भी सटीक तारीख भी बताई थी। अब उनकी मौत के 26 साल बाद 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जो लोगों को डराने के लिए काफी है। बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था।

2023 में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां क्या हैं
बाबा वेंगा ने 2023 में एक अंधकारमय और त्रासदी वाले माहौल की भविष्यवाणी की है। उनकी भयानक भविष्यवाणियों में पृथ्वी की कक्षा में बदलाव भी शामिल हैं, जो परमाणु हमले के कारण हो सकता है। 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक अविष्कार भी शामिल हैं, जिनमें एक लैब बेबी का जन्म होने का भी जिक्र है। इसके अलावा आंखों से अंधी इस भविष्यवक्ता ने 2023 में भयानक युद्ध और सौर सुनामी आने की भी आशंका जताई है।

माता-पिता तय कर सकते हैं बच्चे की त्वचा का रंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी भविष्यवाणियों में यह भी शामिल है कि माता-पिता लैब में बनने वाले बच्चों के त्वचा का रंग और अन्य शारीरिक विशेषताओं को तय करने में सक्षम होंगे। अगर यह सच निकला तो इंसानों द्वारा बच्चे पैदा करने का पारंपरिक तरीका पूरी तरह से खत्म हो सकता है। 1993 में बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि यूएसएसआर (सोवियत संघ) 21वीं सदी की पहली तिमाही में फिर से उठेगा। रूस-यूक्रेन युद्ध को उनकी भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्व सोवियत देश यूक्रेन के इलाकों को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।

कौन थी बाबा वेंगा
बाबा वेंगा का पूरा नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1911 को हुआ था। बाबा वेंगा बचपन से ही नेत्रहीन थीं। बाबा वेंगा ने अपना अधिकांश जीवन बुल्गारिया में कोझुह पहाड़ों के रूपाइट क्षेत्र में बिताया। 1970 और 1980 के दशक के दौरान वे अपनी भविष्यवाणियों को लेकर पूरे यूरोप में प्रसिद्ध हो गई थीं। जेनी कोस्टाडिनोवा ने 1997 में दावा किया था कि लाखों लोगों का मानना है कि उनमें असाधारण क्षमताएं हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...