13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला, राजदूत की हत्या की कोशिश, सुरक्षाकर्मी...

काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला, राजदूत की हत्या की कोशिश, सुरक्षाकर्मी को लगी गोलियां

Published on

काबुल

अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी दूतावास में तैनात एक गार्ड घायल हुआ है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हमले के वक्त दूतावास में मौजूद पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत उबैद निजामनी सुरक्षित हैं। तालिबान की प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि दूतावास के पास मौजूद इमारत से फायरिंग की गई थी। हमले के बाद तालिबान के सुरक्षाकर्मियों ने दूतावास को घेर लिया है और आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी हमलावर को पकड़ा नहीं जा सका है। दूतावास पर हमले के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।

हमले पर भड़के पीएम शहबाज शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी दूतावास पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं पाकिस्तानी मिशन के प्रमुख पर काबुल में कायराना हमले की निंदा करता हूं। मैं उनकी जान बचाने के लिए गोली खाने वाले बहादुर सुरक्षा गार्ड को सलाम करता हूं। सुरक्षा गार्ड के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना है। मैं इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करता हूं। हालांकि, पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने इस हमले से जुड़ा कोई अपडेट अभी तक जारी नहीं किया है।

पाकिस्तान तालिबान में सबकुछ ठीक नहीं
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही पाकिस्तान और तालिबान के बीच खटपट चल रही है। दोनों ही पक्षों में कई मुद्दों पर गंभीर गतिरोध है। सबसे पहले डूरंड लाइन को लेकर तालिबान और पाकिस्तान में विवाद शुरू हुआ था। तब पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच कई जगहों पर हिंसक झड़प भी हुई थी। उसके बाद अफगानिस्तान के अंदर घुसकर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई को लेकर भी तालिबान ने कड़ा विरोध दर्ज करवाया था। तालिबान ने पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

शहबाज शरीफ के बयान से भी भड़का हुआ है तालिबान
तालिबान के शीर्ष नेता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयानों से भी खुश नहीं है। इसी साल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को आतंकवादियों का अड्डा बताया था। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान की स्थिति के कारण पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...