9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकिम जोंग ने नागरिकों को नाम बदलने का दिया आदेश, बच्चों का...

किम जोंग ने नागरिकों को नाम बदलने का दिया आदेश, बच्चों का नाम बम और बंदूक रखने को कहा

Published on

प्योंगयांग

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन अब देश में बच्चों का नाम रखने पर भी नकेल कस रहे हैं। किम जोंग ने आदेश दिया है कि बच्चों का नाम ऐसे न रखे जाएं जो सुनने में कोमल लगे। उन्होंने इन नामों की जगह चोंग इल (बंदूक), चुंग सिम (वफादारी), पोक इल (बम) जैसे देशभक्ति वाले नाम रखने का आदेश जारी किया है। दक्षिण कोरिया में ए री (प्यार करने वाला), सो रा (शंख) और सु एमआई (सुपर ब्यूटी) जैसे सॉफ्ट अंत वाले नाम प्रचलित हैं। किम ने इसी कारण अपने देश में ऐसे नाम न रखने का आदेश दिया है।

किम जोंग के मुताबिक दक्षिण कोरियाई शैली के नाम अब पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक बनते जा रहे हैं। किम का आदेश सिर्फ नए बच्चों पर ही नहीं लागू होगा, बल्कि देश का हर नागरिक इसके दायरे में आएगा। इस साल के अंत में जो नागरिक अपना नाम बदल कर कुछ क्रांतिकारी नहीं रखेंगे वे या तो जुर्माना या इससे भी बदतर का सामना करेंगे। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक नागरिक ने रेडियो फ्री एशिया को बताया कि निवासी इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि अधिकारी लोगों को अपना नाम बदलने को मजबूर कर रहे हैं।

आदेश से खुश नहीं हैं लोग
पिछले महीने से ही निवासियों को लगातार नाम बदलने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे लोग जो अपने नाम के अंत को कुछ क्रांतिकारी नहीं कर सके हैं, उन्हें साल के अंत तक का समय दिया गया है। इन्हें अपने नाम के आखिरी में कुछ ऐसा जोड़ना होगा जो राजनीतिक मैसेज दे। कुछ उत्तर कोरियाई लोग इस आदेश से खुश नहीं हैं। कुछ लोगों ने यह पूछने का साहस भी जुटाया है कि क्या वे अपने बच्चों को ऐसे नाम दे सकते हैं जो वर्तमान में भुखमरी और उत्पीड़न के युग को दर्शाते हैं।

‘अत्याचार चरम पर है’
दूसरों का कहना है माता-पिता को उनके बच्चों को नाम रखने के लिए भी जब आदेश आने लगे तो यह संकेत है कि अत्याचार अपने चरम पर है। एक नाराज नागरिक ने कहा, ‘मनुष्य अपना नाम कैसे रखें, इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। क्या हम एक मशीन हैं?’ उत्तर कोरिया के लोग मजाक बना रहे हैं कि क्या वह अपने बच्चों का नाम योंग चोल, मैन बोक या सन हुई जैसे नाम देंगे। दरअसल ये सभी नाम पुराने जमाने के हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...