7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलभारत के खिलाफ कप्तानी करेगा ये बांग्लादेशी दिग्गज, खुद को बताते हैं...

भारत के खिलाफ कप्तानी करेगा ये बांग्लादेशी दिग्गज, खुद को बताते हैं कृष्ण भक्त

Published on

ढाका,

भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर पहुंच गई है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद दो टेस्ट मैच होने हैं. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होगा. पहला मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही बांग्लादेश टीम को एक बड़ा झटका लगा है.

बांग्लादेश टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब टेस्ट सीरीज में भी वह खेल पाएंगे या नहीं. इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है. मगर इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है.

बांग्लादेश के लिए इस साल टॉप स्कोरर भी रहे
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तमीम इकबाल की जगह अब लिटन दास कप्तानी करते नजर आएंगे. लिटन दास ने इस साल बांग्लादेश टीम के लिए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने इस साल 10 वनडे मैचों में 500 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 62.50 का रहा है. इससे पहले उन्होंने एक टी20 मैच में भी बांग्लादेश टीम की कप्तानी की थी.

बता दें कि स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पहले ही चोट के कारण सीरीज के पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. तस्कीन पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं. इस कारण से वह टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हुए हैं.

खुद को श्री कृष्ण का सेवक बताते हैं लिटन दास
बहुत कम फैन्स को पता होगा कि स्टार लिटन दास भगवान श्री कृष्ण के भक्त हैं. वह अपने आप को श्री कृष्ण का सेवक कहते हैं. यह बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में भी लिखी है. लिटन दास ने अपने इंस्टाग्राम के बायो में लिखा, ‘जीवन में कभी हार मत मानना, क्योंकि एक बड़े तूफान के बाद हमेशा इंद्रधनुष आता है.’ इसके साथ नीचे लिटन दास ने लिखा, ‘श्री कृष्ण का सेवक और जानवरों से प्यार करने वाला.’

बांग्लादेश के फिजियो ने दिया था अपडेट
तमीम को 30 नवंबर को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी. तमीम की चोट को लेकर बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने हाल ही में अपडेट दिया था.

उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा था, ‘तमीम को दाहिनी कमर के पास ग्रेड-1 स्ट्रेन (खिंचाव) है. इसका खुलासा MRI में हुआ है. दो हफ्ते तक उसका इलाज किया जाएगा. इसके बाद ही उसका रिहैब शुरू होगा. दुर्भाग्य से इस दौरान वह वनडे सीरीज (भारत के खिलाफ) नहीं खेल पाएंगे. टेस्ट सीरीज में भी उनके नहीं खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.’

वनडे सीरीज के लिए भारत-बांग्लादेश स्क्वॉड
बांग्लादेश टीम: लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूदुल्लाह, नजमुल हुसैन शांतो और नुरूल हसन सोहन.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...