12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयJNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दंगों के एक मामले...

JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दंगों के एक मामले में कोर्ट से राहत

Published on

नई दिल्ली,

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद और खालिद सैफी को दिल्ली की कोर्ट से राहत मिली है. कारण, दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों के एक मामले में दोनों को आरोपमुक्त कर दिया है. अभी तक दोनो इस मामले में जमानत पर चल रहे थे.लेकिन दंगों की साजिश को लेकर UAPA मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

दरअसल, इन दोनों के खिलाफ ये मामला एक कांस्टेबल के बयान के आधार पर दर्ज किया गया था. जिसमें उसने कहा था कि फरवरी 2020 में चांद बाग पुलिया के पास भारी भीड़ जमा हुई थी. जिसने पत्थरबाजी की थी। उसमें ये दोनों भी आगे आगे थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य परमाचल ने ये फैसला खजूरी खास थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 101/2020 के आधार पर विस्तृत सुनवाई के बाद सुनाया है।

दिल्ली दंगों को लेकर इन दोनों के खिलाफ FIR 101/2020 में धारा 109, 114, 147, 148, 149, 153-A, 186, 212, 353, 395, 427, 435, 436, 452, 454, 505, 34 and 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया था.

बता दें कि पिछले अक्टूबर में ही दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की बेंच ने फैसला सुनाया था. उमर खालिद ने निचली अदालत में जमानत अर्जी खारिज होने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अर्जी दाखिल की थी. लेकिन उन्हें यहां से भी राहत नहीं मिली.

2020 में खालिद को किया गया था अरेस्ट 
साल 2020 के फरवरी महीने में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था. शरजिल इमाम और कुछ अन्य लोगों के साथ ही दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को मुख्य आरोपी बताते हुए यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...