7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeखेलVIDEO: टकले से चमकाई बॉल, गंजे सिर से जुगाड़, कैमरे में कैद...

VIDEO: टकले से चमकाई बॉल, गंजे सिर से जुगाड़, कैमरे में कैद लीच-रूट की सारी हरकतें

Published on

रावलपिंडी

मेजबान पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ की तरह बढ़ रहा है। जिस पिच पर यहां मुकाबला जारी है, वहां गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं है। ऐसी पाटा विकेट पर दोनों ही टीम रनों का अंबार लगा रहीं हैं। तीसरे दिन पहली पारी में अबतक सात बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया है जबकि अभी पाकिस्तान के 6 विकेट बाकी हैं। ऐसी सतह पर विकेट निकालने के लिए स्टार इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने एक खास प्लान बनाया, जिसे देखने वालों की हंसी नहीं रूक रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने गेंद को बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के सिर पर रगड़ा दिया। घटना 72वें ओवर के बाद की है। लीच ने भी धैर्यपूर्वक रूट को अपने सिर पर पसीने का उपयोग करने की अनुमति दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भी बार्मी आर्मी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि गेंद को चमकाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

जैक लीच ने निकाले दो विकेट
पार्ट टाइम गेंदबाज और डेब्यूटेंट विल जैक्स ने इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीक के बीच 225 रन की शुरूआती साझेदारी तोड़ी, इसके बाद जैक लीच ही इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाज बने, जिन्हें विकेट मिला। लीच ने बाएं हाथ के इमाम को अजहर अली के हाथों लपकवाया। इसके बाद नए बल्लेबाज अजहर अली को भी सस्ते में LBW कर दिया।

लार या थूक पर लग चुका है बैन
कोरोना महामारी के बाद क्रिकेट के नियमों में भी कई बदलाव आए। इन्हीं में से एक है बॉल को चमकाने का तरीका। अब लार या थूक पर प्रतिबंध लग चुका है। रिवर्स स्विंग के लिए अगर आप लाल गेंद चमकाने चाहते हैं तो सिर्फ पसीने का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में गेंदबाज और कप्तान अब हाथों की नमी, माथे के पसीने का इस्तेमाल करते हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...