4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह की एक शर्ट की कीमत तुम क्या जानो बाबू... पैरों...

जसप्रीत बुमराह की एक शर्ट की कीमत तुम क्या जानो बाबू… पैरों तले जमीन खिसक जाएगी!

Published on

मुंबई

टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे। भारत को इस मार्की टूर्नामेंट में अपने सीनियर पेसर की कमी खली थी। नई गेंद से विकेट निकालने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में जस्सी की घातक यॉर्कर्स का सामना करना विरोधियों के लिए कोई आसान बात नहीं। बुमराह अबतक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। शायद यही कारण है कि वह बांग्लादेश दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो के साथ बुमराह ने कैप्शन में पंजाबी में कुछ पंक्तियां भी लिखी हैं। हालांकि फैंस का ध्यान उन लाइंस पर कम और बुमराह की शर्ट पर ज्यादा है।

सवा लाख की शर्ट
इस फोटो में जसप्रीत बुमराह ने जो शर्ट पहनी है, उसकी कीमत जानकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। जसप्रीत ने बलेनसिआगा (Balenciaga) ब्रांड की जो शर्ट पहनी है, उसकी कीमत 1,12, 768. 85 है। यानी एक लगभग एक लाख 13 हजार रुपये। एक फैन ने तो बकायदा ऑनलाइन कीमत के साथ इस शर्ट की फोटो का स्क्रीनशॉट रिप्लाई कर दिया है। हालांकि करोड़ों में खेलने वाले इस इंडियन खिलाड़ी के लिए ऐसी लक्जरी ब्रांड की शर्ट पहनना कोई नई बात नहीं है।

शर्ट की कीमतों के अलावा रिप्लाईज में फैंस बुमराह को घेरते भी नजर आए। कहा गया कि आईपीएल आ रहा है तो आप भी चले आए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, ‘आपका ट्वीट भी आपकी फिटनेस की तरह है, कोई नहीं समझ सकता कि आप कब फिट होंगे और कब अनफिट, लेकिन एक बात हम समझते हैं कि आप आईपीएल के लिए पूरी तरह फिट होंगे।

इस बीच 4 दिसंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मोहम्मद शमी भी इंजर्ड हो गए हैं। शमी का वनडे श्रृंखला से बाहर होना चिंता का विषय है, लेकिन अगर वह टेस्ट श्रृंखला से भी बाहर होते हैं तो यह बड़ी चिंता होगी क्योंकि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उन्हें टेस्ट मैचों में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करनी है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...