18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्य'7 साल तक शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से...' पीड़िता का...

‘7 साल तक शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से…’ पीड़िता का छलका दर्द

Published on

कौशांबी,

यूपी के कौशाम्बी जिले की रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी पर रेप का केस दर्ज कराया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी और वह सात साल से साथ हैं. उसने मुझसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध में बनाए और अब अपने वादे से मुकर गया है. उसके परिवारवालों ने भी मेरे साथ गाली-गलौच की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सहित 6 लोगों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है.

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में धर्मेंद्र सोनकर का आना-जाना था. धमेंद्र हमारा रिश्तेदार है. पहले हम दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया. धर्मेंद्र ने मुझसे शादी का वादा किया और कई बार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने किराए के कमरे में बुलाया. यहां पर बीते सात साल में कई बार मेरा रेप किया.

शादी के वादे से मुकरा
पीड़िता का आरोप है, ”जब भी मैं उससे शादी करने की बोलती तो वह टाल देता था और अब वह शादी के वादे से मुकर गया है. जब मैंने अपने परिजनों के साथ जाकर धर्मेंद्र के परिवार से भी इस संबंध में बातचीत की थी, लेकिन उन लोगों ने हमारी बात नहीं सुनी और मुझे और मेरे परिजनों को गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया.”

यह है पुलिस का कहना
पीड़िता की शिकायत पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र सोनकर सहित 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. मामले की जांच की जारी है. वहीं, एएसपी समर बहादुर का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर आगे का एक्शन लिया जाएगा.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...