7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशहबाज शरीफ बेशर्म, हिना रब्‍बानी खार अय्याश... पाकिस्‍तानी नेताओं पर क्‍यों भड़के...

शहबाज शरीफ बेशर्म, हिना रब्‍बानी खार अय्याश… पाकिस्‍तानी नेताओं पर क्‍यों भड़के देवबंदी मौलाना?

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लगता है कि एक बड़ी मुसीबत में घिर गए हैं। पहले से ही कई संकटों में घिरे शहबाज अब देश के कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों वह तुर्की के दौरे पर गए थे और यहां पर एक महिला के साथ उनका हाथ मिलाना परेशानी का सबब बन गया है। कट्टरपंथियों का कहना है कि शहबाज ने जो कुछ भी किया है वह इस्‍लाम के खिलाफ है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि शहबाज को अल्‍लाह उनके किए की सजा देगा। तुर्की का दौरा शहबाज के लिए एक सफल दौरा था लेकिन अब इस विवाद ने उनके सामने नई चुनौती पेश कर दी है।

कठघरे में पीएम शहबाज
पाकिस्‍तान के मौलाना अब्‍दुल अजीज गाजी ने शहबाज शरीफ को आड़े हाथों लिया है। उन्‍होंने कहा है कि लोकतंत्र एक बुरा तंत्र है जो सिर्फ नास्तिक और बुरे लोगों को ही सत्‍ता में लेकर आता है। उन्‍होंने आगे कहा कि पीएम शहबाज ने बड़े ही बेशर्म तरीके से इस्‍तानबुल में एक महिला के साथ हाथ मिलाया। अल्‍लाह उन्‍हें इसकी सजा जरूर देगा। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि जिस महिला के साथ शहबाज ने हाथ मिलाया था वह कौन थी।

तालिबान से कहा माफी मांगो
अब्‍दुल अजीज ने शहबाज की सरकार में विदेश मंत्री हिना रब्‍बानी खार और तालिबान पर भी निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा है कि बेशर्म तालिबान ने जिस तरह से ‘अय्याश’ पाकिस्‍तानी मंत्री खार का स्‍वागत किया वह काफी अफसोस और दुख की बात है। उन्‍होंने हिना से न तो हिजाब पहनने के लिए कहा। मौलाना ने तालिबान से कहा है कि इस बेशर्मी के लिए वह अपने समर्थकों से माफी मांगे। मौलाना अब्‍दुल अजीज का पिछले कुछ समय से देश की सरकार के साथ टकराव जारी है। हाल ही में उन्‍होंने राजधानी इस्‍लामाबाद स्थित लाल मस्जिद को खाली किया है।

तुर्की में क्‍या कर रहे थे शहबाज
इस साल अप्रैल में शहबाज ने उस समय प्रधानमंत्री का पद संभाला जब इमरान खान अविश्‍वास प्रस्‍ताव हार गए। यह पहला मौका है जब वह पीएम बने हैं। इससे पहले सन् 1997 में वह पहली बार पंजाब प्रांत के मुख्‍यमंत्री बने थे। इस साल अप्रैल में सत्‍ता संभालने के बाद शहबाज शरीफ का यह पहला तुर्की दौरा था। इस दौरे पर उन्‍होंने तुर्की को चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। पाकिस्‍तान की मीडिया की मानें तो शहबाज की तरफ से यह इनवाइट क्षेत्र में गरीबी को दूर करने और समृद्धि लाने के मकसद से दिया गया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...