7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्‍तर कोरियाई युवकों के फिल्‍म देखने से भड़का तानाशाह किम जोंग उन,...

उत्‍तर कोरियाई युवकों के फिल्‍म देखने से भड़का तानाशाह किम जोंग उन, सरेआम गोलियों से भुनवाया

Published on

प्‍योंगयांग

उत्‍तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया की फिल्‍म देखने के आरोपी दो युवकों को सरेआम गोलियों से भुनवा दिया है। इसके अलावा एक अन्‍य युवक को भी गोली मारकर मौत की सजा दी गई है। इस युवक पर आरोप है कि उसने अपनी सौतेली मां की हत्‍या की। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक उत्‍तर कोरिया में दक्षिण कोरिया की फिल्‍में देखना अपराध है। इन युवकों पर फिल्‍म के वितरण का भी आरोप लगाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक फिल्‍म देखने का कथित अपराध करने वाले युवकों की उम्र 16 या 17 साल है। इन युवकों को मौत की सजा देने के दौरान स्‍थानीय लोगों को उसे देखने के लिए मजबूर किया गया। चीन से सटे सीमाई कस्‍बे हयेसन के एक निवासी ने कहा, ‘किम सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जो लोग दक्षिण कोरियाई फिल्‍मों या नाटक को देखते हैं या उसे वितरित करते हैं, उन्‍हें माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को अधिकतम मौत की सजा दी जाएगी।’

मौत की सजा देकर लोगों को डराने की कोशिश
इसी हयेसन शहर में ही युवकों को क्रूर तरीके से मौत की सजा दी गई। स्‍थानीय निवासी ने बताया कि यह सजा एक हवाई ठिकाने पर अक्‍टूबर में दी गई थी। उत्‍तर कोरियाई महिला सूत्र ने कहा, ‘हयेसन के लोग समूहों पर हवाई पट्टी पर जमा हुए थे। अधिकारी तीनों किशोरों को जनता के सामने ले आए और मौत की सजा सुनाई और तत्‍काल गोली मारकर उन्‍हें खत्‍म कर दिया।’ उत्‍तर कोरिया में इस तरह से मौत की सजा दिया जाना दुर्लभ है लेकिन ऐसी सजा दी जाती रही है।

उत्‍तर कोरियाई प्रशासन इस तरह से मौत की सजा देकर लोगों को डराने की कोशिश करता है ताकि वे उनके मुताबिक व्‍यवहार करें। इससे पहले किम जोंग उन के प्रशासन एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया था और जनता से कहा था कि वे विदेशी मीडिया से जुड़े अपराध पर कठोर ऐक्‍शन लेने जा रहे हैं। इसमें खासतौर दक्षिण कोरिया का जिक्र किया गया। उत्‍तर कोरिया में इन दिनों दक्षिण कोरिया और पश्चिमी देशों की फिल्‍मों, म्‍यूजिक और टीवी शो का बहुत क्रेज है। इसे यूएसबी फ्लैश ड्राइव और एसडी कार्ड के जरिए चीन के रास्‍ते तस्‍करी किया जाता है। दक्षिण कोरिया की संस्‍कृति के प्रसार से उत्‍तर कोरिया बहुत परेशान है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...