4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल'मुझे मारने के चक्कर में हैं', पाकिस्तानी गेंदबाज का पत्रकार से अजीब...

‘मुझे मारने के चक्कर में हैं’, पाकिस्तानी गेंदबाज का पत्रकार से अजीब सवाल

Published on

रावलपिंडी,

पाकिस्तान टीम अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच एक दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जा रहा है, जिसमें बल्लेबाजों का बोलबाला रहा और गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई है. इस तरह की बल्लेबाजी देखने के बाद अब रावलपिंडी की पिच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज शाहिद आफरीदी और शोएब अख्तर ने भी पीसीबी की जमकर आलोचना ही है. इसी बीच पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसी टेस्ट के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में नसीम शाह से एक पत्रकार ने अजीब सवाल किया.

इस सवाल के जवाब नसीम ने मजाकिया अंदाज में पत्रकार से ही पूछ लिया कि मुझे मारने के चक्कर में हैं. हालांकि इस दौरान कॉर्डिनेटर ने पत्रकार को रोकना चाहा, लेकिन पत्रकार अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहने लगा कि उनका सवाल पूरा सुनिए. उनका मतलब कुछ ओर है. पत्रकार और कॉर्डिनेटर के बीच चल रही बहस को नसीम ने ही शांत कराया और कहा कि उन्हें सवाल करने दें.

पत्रकार ने फैसलाबाद की पिच का उदाहरण दिया
दरअसल, वीडियो में पत्रकार रावलपिंडी की पिच को लेकर सवाल कर रहा था. उसने अपने सवाल में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज डेनिस लिली से जुड़े एक पुराने वाकये का भी जिक्र किया. पत्रकार ने कहा, ‘यह पिच ठीक उसी तरह है, जैसी कुछ सालों पहले फैसलाबाद की थी. उस वक्त गेंदबाज डेनिस लिली ने गेंदबाजी कराते हुए कहा था कि मैं मर जाऊं तो मुझे इस विकेट (पिच) पर दफन किया जाए. क्या आप समझते हैं कि ऐसी ही विकेट थी.’

नसीम ने पूछा- मुझे भी मारने के चक्कर में हैं
पत्रकार के इतने कहने पर ही नसीम शाह बीच में बोल पड़े. उन्होंने बीच में टोकते हुए कहा, ‘सर, अब आप मुझे भी मारने के चक्कर में हैं.’ शाह की यह बात सुनकर सभी हंसने लगे. माहौल मजाकिया हो गया था. इसी बीच कॉर्डिनेटर ने टोका, तो पत्रकार भड़क गया और उसने कहा, ‘मेरी टोपी और सलवार-कमीज देखकर ये मत समझना की नया आया हूं. ये सारे बच्चे हैं मेरे सामने. मुझे सवाल पूछने दीजिए.’

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दिया 343 रनों का टारगेट
बता दें कि रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मैच के पहले दिन ही 4 विकेट पर 506 रन बना दिए थे. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टेस्ट मैच के पहले दिन किसी टीम ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. पहली पारी में इंग्लैंड टीम ने 657 रन बनाए. इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए. इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 579 रन बनाए. उनकी तरफ से भी तीन शतक लगे.

इसके बाद इंग्लैंड टीम ने 7 विकेट पर 264 रन बनाते हुए अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी. इस तरह पाकिस्तान टीम को रावलपिंडी टेस्ट जीतने के लिए 343 रनों का टारगेट मिला. इसके जवाब में पाकिस्तान टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 25 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...