4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलरोहित-कोहली-धवन सब फेल, बांग्लादेश के खिलाफ फिसड्डी रहे बल्लेबाज

रोहित-कोहली-धवन सब फेल, बांग्लादेश के खिलाफ फिसड्डी रहे बल्लेबाज

Published on

ढाका,

भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 186 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम में शामिल स्टार बल्लेबाजों विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन से धमाकेदार पारी की उम्मीद थी लेकिन तीनों ही कुछ खास नहीं कर पाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार खेल दिखाने वाले श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चला. केवल केएल राहुल ही अच्छा खेल दिखा पाए.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे. दोनों से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सबसे पहले शिखर धवन चलते बने. धवन को स्पिनर मेहदी हसन ने बोल्ड आउट किया. धवन ने तो सात रन बनाने के लिए 17 बॉल खेल लीं. जब धवन आउट हुए तो उस समय भारत का स्कोर 23 रन था.

कोहली-रोहित एक ही ओवर में हुए आउट
धवन के आउट होने के बाद फैन्स को रोहित-राहुल से अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन दोनों ही भरोसे पर खरे नहीं उतरे. दोनों ही खिलाड़ी पारी के 11वें ओवर में शाकिब अल हसन का शिकार बने. शाकिब ने पहले रोहित शर्मा को बोल्ड किया. फिर एक गेंद बाद शाकिब ने विराट कोहली को भी लिटन दास के हाथों कैच आउट करा दिया. रोहित शर्मा ने 27 और कोहली ने 9 रनों की पारी खेली.

तीन विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन इस पार्टनरशिप को इबादत हुसैन ने तोड़ा जिन्होंने श्रेयस अय्यर को चलता किया था. श्रेयस ने 24 रनों की पारी खेली. श्रेयस के जाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने 60 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन शाकिब और इबादत हुसैन ने लगातार विकेट चटकाकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी.

केएल राहुल ने बचाई लाज
भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. यदि केएल राहुल ने 73 रन नहीं बनाए होते तो भारत 175 रन भी क्रॉस नहीं कर पाती. राहुल ने 70 बॉल पर ये 73 रन बनाए जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे. बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिएवहीं इबादत हुसैन को चार सफलताएं प्राप्त हुईं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...